IND vs SL: रोहित को मिली बड़ी उपलब्धि, बने T20 में सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले बल्लेबाज

खेल। हाल ही में बने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अब एक नया मुकाम हासिल किया है। रोहित अब टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम दर्ज करने में न्यूजीलैंड (New Zealand) के मार्टिन गुप्टिल (Martin Guptill) समेत भारतीय पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के लखनऊ (Lucknow) के इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) पर खेले गए पहले ही मुकाबले में ये बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
टी20 में रोहित शर्मा की स्थिति
Milestone 🔔 - Captain @ImRo45 now sits atop the leading run-scorer in T20Is list 👏👏#TeamIndia pic.twitter.com/4SzIDCXuTM
— BCCI (@BCCI) February 24, 2022
रोहित से पहले ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल के नाम दर्ज था। गुप्टिल ने टी20 में सबसे ज्यादा 3299 रन बनाए हैं जबकि कोहली ने 97 मुकाबलों में 3296 रन जड़े हैं। अब रोहित को इन दोनों बल्लेबाजों को पछाड़ने के लिए कुल 37 रन की और जरूरत थी। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में 44 रनों की पारी खेलने के बाद ये कारनामा किया। अब रोहित इसी के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज बन गए हैं।
बाकि बल्लेबाजों की स्थिति
बता दें कि, कोहली श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज से बाहर हैं। टी20 में सबसे ज्यादा रन जड़ने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो, इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग, 5वें पर ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच काबिज हैं। स्टर्लिंग ने 100 मुकाबलों में 2758 और फिंच ने 88 मुकाबलों में अब तक 2686 रन जड़े हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS