Independence Day 2019: धोनी ही नहीं, ये भारतीय खिलाड़ी भी जुड़े हैं भारतीय सेना के साथ

Independence Day 2019: धोनी ही नहीं, ये भारतीय खिलाड़ी भी जुड़े हैं भारतीय सेना के साथ
X
Independence Day 2019 15 अगस्त 2019 को भारत अपना 73वां स्वतंत्रता दिवस (Happy Independence Day 2019) मनाने जा रहा है, इस मौके पर हम उन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भारतीय सेना से जुड़े हुए हैं।

Happy Independence Day 2019 (स्वतंत्रता दिवस 2019) भारत 15 अगस्त 1947 (15 August 1947) को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। इस दिन के बाद हमलोग हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के रूप में मनाते हैं। 15 अगस्त 2019 को भारत अपना 73वां स्वतंत्रता दिवस (Happy Independence Day 2019) मनाने जा रहा है। इस मौके पर हम उन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भारतीय सेना से जुड़े हुए हैं।

1. महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारतीय सेना से जुड़े हुए हैं। प्रादेशिक सेना ने 2011 में एम एस धोनी को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक प्रदान की है। उन्हें यह रैंक भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट में मिली है। इस समय धोनी विक्टर फोर्स के साथ जम्मू कश्मीर में 15 दिनों का ट्रेनिंग कर रहे हैं। वर्ल्ड कप के बाद धोनी ने क्रिकेट से दो महीने का ब्रेक ले रखा है।


2. अभिनव बिंद्रा

एम.एस.धोनी के साथ ही 2011 में भारतीय स्टार शूटर अभिनव बिंद्रा भी प्रादेशिक सेना में शामिल हुए। उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक प्रदान की गई है। धोनी को पैराशूट रेजिमेंट में जगह दी गई है जबकि अभिनव बिंद्रा सिख रेजिमेंट के टीए बटालियन का हिस्सा है। अभिनव बिंद्रा 10 मीटर राइफल शॉट में चैंपियन हैं और उन्होंने ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2014 में शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था।


3. सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भारतीय वायु सेना का हिस्सा हैं। वायु सेना में सचिन को ग्रुप कैप्टन का पद मिला है। वह इस सम्मान को प्राप्त वाले पहले खिलाड़ी जबकि बिना वायु सेना बैकग्राउंड के यह पद हासिल करने वाले पहले व्यक्ति भी हैं। सचिन युवाओं के बीच भारतीय वायु सेना का चेहरा बन गए हैं। हाल ही में उन्हें वायु सेना दिवस समारोह में भाग लेते देखा गया था।


4. कपिल देव

महान भारतीय ऑलराउंडर कपिल देव 2008 में प्रादेशिक सेना का हिस्सा बने। कपिल देव को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक प्रदान की गई है। कपिल देव को पंजाब रेजिमेंट की एक बटालियन में शामिल किया गया है।


सेना का हिस्सा बनने के बाद कपिल देव ने कहा था कि आज मुझे सेना की वर्दी पहनने और इस वर्दी में देश की सेवा करने के लिए गर्व है। बता दें कि कपिल देव की कप्तानी में भारत ने 1983 में पहला वर्ल्ड कप खिताब जीता था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story