IND vs ENG: पहले वनडे में भारत ने इंग्लैंड को 66 रन से दी मात

IND vs ENG: पहले वनडे में भारत ने इंग्लैंड को 66 रन से दी मात
X
India vs England: मंगलवार को भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया । जिसमें भारत ने इंग्लैंड को 66 रन से मात दी।

खेल। भारत और इंग्लैंड के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। जिसमें भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 317 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लिश टीम 215 रन पर ढेर हो गई। जिसके बाद भारत ने सीरीज का पहला मैच 66 रन से जीत लिया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। भारत के लिए जीत के हीरो प्रसिद्ध कृष्णा रहे, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही 54 रन देकर चार विकेट लिए।

बता दें कि, 318 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत काफी अच्छी रही थी। 14.2 ओवर में ही इंग्लैंड के ओपनर्स ने 135 रन जोड़ लिए थे। जिसके बाद पहले मैच से डेब्यू करने वाले भारतीय गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने 46 रन पर खेल रहे जेसन रॉय को पवेलियन वापस भेजा। इसके बाद इंग्लैंड के विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया।

शार्दुल ठाकुर ने इंग्लैंड के तीन विकेट चटकाए

भारत की ओर शार्दुल ठाकुर शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। वो अब तक 6 ओवरों में 37 रन देकर इंग्लैंड के तीन विकेट हासिल कर चुके हैं। जॉनी बेयरस्टो 94 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर का ही शिकार बने हैं।

शतक बनाने से चूक गए जॉनी बेयरस्टो

इंग्लैंड की ओर पारी की शुरूआत करते उतरे ओपर जॉनी बेयरस्टो अपना शतक बनाने से चूक गए। उन्होंने आउट होने से पहले शानदार 94 रन बनाए। जॉनी बेयरस्टो शार्दुल ठाकुर की गेंद पर शिकार बने।

शतक की ओर बढ़ रहे जॉनी बेयरस्टो

इंग्लैंड की ओर पारी की शुरूआत करते उतरे ओपर जॉनी बेयरस्टो के करीब हैं। वो इस वक्त 64 गंदों में शानदार 93 रन बनाकर खेल रहे हैं।

इंग्लैंड को जीत के लिए चाहिए 30 ओवर में 159 रन

इंग्लैंड ने दो विकेट खोकर 20 ओवर में 157 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड को अब शेष बचे आवरों में जीत के लिए 5.36 रन रेट के साथ 159 रन बनाने की जरूरत है।

इंग्लैंड का दूसरा विकेट बेन स्टॉक के तौर पर गिरा

बेन स्टॉक भी (1 रन) 16.2 ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हुए। अब अगल विकेट के रूप में इयोन मोर्गन बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरे हैं।

इंग्लैंड का पहला विकेट जेसन रॉय के रूप में गिरा

इंग्लैंड का पहला विकेट ओपनर जेसन रॉय के रूप में गिरा है। उनकी जगह पर नए बल्लेबाज बेन स्टॉक मैदान में बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरे हैं। आउट होने से पहले जेसन रॉय ने 35 गेंद खेलते हुए, शानदार 46 रन 4 चौके और एक 6 की मदद से बनाए। वो अपने पचास रन महज चार रनों से चूक गए। जेसन रॉय का यह विकेट 14.2 ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर गिरा।

इंग्लैंड ने 12 वें ओवर में बिना विकेट खोए 100 रन बनाए, बेयरस्टो ने अर्द्धशतक लगाया

इंग्लैंड की ओर से उतरी बेयरस्टो और रॉय की जोड़ी ने भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार आगाज किया है। लक्ष्य का पीछा करते हुए बिना विकेट गवाए इंग्लैंड ने 12 ओवर की समाप्ती पर शानदार 107 रन बना लिए हैं। इस वक्त बेयरस्टो अर्द्धशतक जमाते हुए (60) रन बनाकर बेहतरीन खेल रहे हैं।

बेयरस्टो ने पांचवें ओवर में लगाए दो शानदार 6

इंग्लैंड की ओर पारी का आगाज करने आई ओपनर जोड़ी शानदार बैटिंग कर रही है। 5.5 चार आवरों मेें दोनों बल्लेबाजों बेयरस्टो और रॉय ने 44 रन बना दिए हैं। पांचवें ओवर लेकर आए प्रसिद्ध कृष्णा को बेयरस्टो ने आड़े हाथ लेते हुए शानदार दो 6 और एक चौके के साथ स्वागत किया।

इंग्लैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पारी का किया आगाज

भारत से मिल 318 रनों के लक्ष्य का पीछा करने करते इंग्लैंड ने अपनी पारी का आगाज कर दिया है। इंग्लैंड की ओर से पारी का आगाज करने के लिए मैदान पर बेयरस्टो और रॉय की जोड़ी पहंची। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार पहला ओवर लेकर आए। भुवनेश्वर के पहले ओवर से दो रन आए।

इंग्लैंड को 318 रनों का लक्ष्य

भारत ने इंग्लैंड के सामने 50 ओवर में 318 रन की चुनौती रखी है। भारत ने केएल राहुल और क्रुणाल पांड्या के अर्धशतकों की बदौलत 50 ओर में 5 विकेट के नुकसान पर 317 रन बनाए। क्रुणाल ने 31 गेंद में 58 रन की नाबाद पारी खेली। केएल राहुल 62 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 61 गेंद में 112 रन की पार्टनरशिप हुई। इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने 34 रन देकर तीन विकेट लिए।

फॉर्म में लौटे राहुल

केएल राहुल ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 49 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 304 रन है। केएल राहुल 56 रन बनाकर खेल रहे हैं। क्रुणाल पांड्या 52 रन पर पहुंच चुके हैं।

क्रुणाल पांड्या ने रचा इतिहास

क्रुणाल पांड्या ने इतिहास रच दिया है। दरअसल डेब्यू मुकाबले में क्रुणाल पांड्या ने सबसे तेज अर्धशतक जड़ा है। क्रुणाल ने सिर्फ 26 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 295 रन बना लिए हैं।

IND vs ENG, 1st ODI LIVE: 47 ओवर के बाद भारत ने पांच विकेट के नुकसान पर 271 रन बना लिए हैं। क्रुणाल पांड्या ने अपने वनडे करियर का पहला छक्का जड़ा। क्रुणाल पांड्या 22 गेंद में 38 रन बनाकर खेल रहे हैं और उनके पास डेब्यू मैच में ही फिफ्टी जड़ने का अच्छा मौका है।

IND vs ENG, 1st ODI LIVE: 45वें ओवर से 12 रन आए। भारत का स्कोर 250 रन पर पहुंच गया है। राहुल और क्रुणाल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच छठे विकेट के लिए 45 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है।

  • भारत की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं. भारत ने पांड्या का विकेट भी गंवा दिया है। पांड्या 9 गेंद में एक रन बनाकर पवेलियन वापस लौट रहे हैं।

शतक से चूके धवन

शिखर धवन शतक बनाने से चूक गए हैं। 98 रन की बेहद ही बेहतरीन पारी खेलकर धवन पवेलियन वापस लौट रहे हैं। भारत का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 197 रन है। धवन स्टोक्स की गेंद पर आउट हुए।

  • शिखर धवन 97 रन पर पहुंच चुके हैं। भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 197 रन है। भारत की पारी के 37 ओवर पूरे हो चुके हैं। धवन अपने शतक के बेहद करीब हैं।

IND vs ENG, 1st ODI LIVE: भारत को तीसरा झटका लगा। दरअसल मार्क वुड की गेंद पर अय्यर आउट होकर पवेलियन वापस लौट रहे हैं। अय्यर ने 6 रन बनाए।

IND vs ENG, 1st ODI LIVE: 34 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 183 रन है। धवन 95 रन बनाकर खेल रहे हैं और उनके पास अपने वनडे करियर का 18वां शतक जड़ने का अच्छा मौका है। वहीं अय्यर ने अभी दो रन बनाए हैं।


  • भारत को दूसरा झटका विराट कोहली के रूप में लगा। विराट कोहली 60 रन बनाकर वुड की गेंद पर मोईन अली के हाथों कैच थमाकर पवेलियन वापस लौट गए। 32.1 ओवर में भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 169 रन है।
  • विराट कोहली और शिखर धवन के बीच 100 रन की पार्टनरशिप पूरी हो गई है। भारत को पहला झटका लगने के बाद दोनों ने ही पारी को संभाला। 31 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 164 रन है।

विराट कोहली का अर्धशतक पूरा

विराट कोहली के वनडे करियर का 61वाें अर्धशतक पूरा हो गया है। विराट कोहली ने 50 गेंद में 6 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत का स्कोर 150 के पार हो गया है। 29.2 ओवर में इंडिया ने एक विकेट के नुकसान पर 152 रन बना लिए हैं। धवन 72 रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs ENG, 1st ODI LIVE: 28 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 135 रन बना लिए हैं। धवन को रशीद के गेंद पर मोईन अली ने जीवनदान दिया है। मोईन अली ने एक आसान सी कैच को छोड़ दिया। कोहली 44 रन बनाकर खेल रहे हैं और वह अपने अर्धशतक के करीब हैं।

  • विराट कोहली ने इंग्लैंड के स्पिनर्स को निशाने पर लेकर हर ओवर में कम से कम एक चौका लगा रहे हैं। भारत ने अपनी रन गति को बढ़ाते हुए 26 ओवर में 125 रन बना लिए हैं। कोहली 38 और धवन 57 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरे विकेट के लिए कोहली और धवन में 50 रन की पार्टनरशिप पूरी हो चुकी है।

शिखर धवन की फिफ्टी

शिखर धवन ने छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 104 रन है। धवन 70 गेंद में 52 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • इंग्लैंड के गेंदबाज नहीं दे रहे भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने का ज्यादा मौका। 21 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 89 रन है।
  • भारत की पारी के 19 ओवर पूरे हो चुके हैं। भारत की शुरुआत काफी धीमी रही है और 19 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 80 रन स्कोर हुए हैं। विराट कोहली 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। शिखर धवन अपने अर्धशतक के करीब हैं और उन्होंने 43 रन बनाए हैं।
  • भारत की पारी के 17 ओवर पूरे हो चुके हैं। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 75 रन है। क्रीज पर कप्तान विराट कोहली, शिखर धवन का साथ देने के लिए हैं। इंग्लैंड ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए स्पिनर रशीद को गेंद थमाई है।

रोहित लौटे पवेलियन

भारत को बड़ा झटका लगा है। दरअसल रोहित शर्मा ने स्टोक्स की गेंद पर विकेटकीपर बटलर के हाथों कैच थमाकर अपना विकेट गंवा दिया है। रोहित शर्मा ने 28 रन की पारी खेली। 15.1 ओवर में भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 64 रन है।

10वें ओवर में 39 रन

10वें ओवर में पांच रन आए। इसके साथ हीभारत का स्कोर 39 रन हो गया है। रोहित 19 और धवन 20 रनों पर बैटिंग कर रहे हैं।

  • 9वें ओवर की पांचवीं और छठी गेदं पर रोहित शर्मा ने दो बेहतरीन चौके जड़े। इसके साथ ही वह तीन चौके की मदद से 17 रनों पर पहुंच गए हैं। धवन भी 17 रनों पर बैटिंग कर रहे हैं। भारत का स्कोर बिना कोई विकेट खोए 34 रन हो गया है।
  • आठवें ओवर में सैम कर्रन ने सिर्फ दो रन दिए। भारत का स्कोर आठ ओवर के बाद 26 रन है। धवन 17 और रोहित 09 रनों पर बैटिंग कर रहे हैं।

India vs England ODI LIVE Score: सातवें ओवर में मार्क वुड की गेंद पर धवन ने लगातार दो जड़े। इसके साथ ही वह 15 रनों पर पहुंच गए हैं। धवन अब तक तीन चौके जड़ चुके हैं. इंडिया का स्कोर बिना कोई विकेट खोए 24 रन हो गया है।

India vs England ODI LIVE Score: छह ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 15 रन है। इंग्लैंड के गेंदबाज काफी किफायती गेंदबाजी कर रहे हैं। धवन 20 गेंदो में सात और रोहित 16 गेंदो में आठ रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।

  • भारतीय टीम की तरफ से ओपनिंग करने रोहित शर्मा और शिखर धवन आए हैं। इंग्लैंड ने मार्क वुड और सैम कर्रन को नई गेंद सौंपी है।
  • टॉस के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करके खुश हैं। हमारे पास कुछ अलग प्लान्स हैं। शाम को मौसम में भारी बदलाव होने वाला है। हमारे लिए यह शानदार मौका है कि हम बोर्ड पर रन बना सकें। आखिरी मैच जो हमने यहां इंग्लैंड के खिलाफ खेला था वह एक शानदार याद है।
  • ऋषभ पंत की जगह केएल राहुल को मौका दिया गया। केएल राहुल इस मैच में विकेटकीपिंग करेंगे।

इंग्लैंड ने जीता टॉस

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इंग्लिश कप्तान इयोन मोर्गन ने ओस को देखते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

भारतीय टीम

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड टीम

जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मॉर्गन (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, सैम बिलिंग्स, मोईन अली, सैम कुरेन, टॉम कुरेन, आदिल राशिद, मार्क वुड।

  • प्रसिद्ध कृष्णा और क्रुणाल पांड्या को भारतीय टीम की कैप दी गई है। ये दोनों खिलाड़ी आज वनडे इंटरनेशनल में अपना डेब्यू करेंगे।


Tags

Next Story