IND vs ENG 2nd ODI: इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 6 विकेट से हराया, बेयरस्टो और बेन स्टोक्स ने खेली विस्फोटक पारी

India vs England 2nd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को छह विकेट से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम को 337 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे इंग्लैंड ने 43.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इंग्लैंड की तरफ से जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स और जेसन रॉय ने जबरदस्त पारी खेली। बेयरस्टो ने 112 गेंदों पर 124 रन और बेन स्टोक्स ने 52 गेंदों पर 99 रन बनाए। बेयरस्टो के साथ ओपनिंग करने उतरे जेसन रॉय ने 52 गेंदों पर 55 रन बनाए।
इंग्लैंड ने की धुआंधार बल्लेबाजी
इंग्लैंड की पारी की शुरुआत ओपनर जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो ने की। 337 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने तेज शुरुआत की। जेसर रॉय ने इंग्लैंड की तरफ से सबसे पहले अर्धशतक जड़ा। 15 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 87 रन था। भारत को पहली सफलता 16वें ओवर में मिली। रोहित शर्मा की बेहतरीन फील्डिंग की वजह से जेसन रॉय रन आउट हो गए। उन्होंने 55 रन बनाए। इंग्लैंड का स्कोर पहला विकेट गिरने पर 110 था। जॉनी बेयरस्टो ने छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया। बेन स्टोक्स भी कमाल के शॉट लगा रहे थे, लेकिन वे शतक से महज एक रन से चूक गए। 35वें ओवर में भूवनेश्वर कुमार ने उन्हें 99 रन के स्कोर पर पंत के हाथों कैच आउट करा दिया। 35.2 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 285-2 है। इंग्लैंड की टीम जीत से महज कुछ ही दूरी पर दिखाई दे रही है।
भारत को 36.1 ओवर में तीसरी सफलता मिली। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर विराट कोहली ने जॉनी बेयरस्टो का कैच आउट कर दिया। बेयरस्टो ने 112 गेंदों में 11 चौकों और 7 छक्कों के साथ 124 रन बनाए। इसी ओवर की चौथी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने जोस बटलर को बोल्ड किया। जोस बटलर बिना खाता खोले आउट हो गए। 41 ओवर खत्म होने के बाद इंग्लैंड को 54 गेंदों में 17 रनों की दरकार थी। इसके बाद कोई भी विकेट नहीं गिरा और इंग्लैंड ने छह विकेट से मैच जीत लिया।
भारत की पारी
भारत ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 336 रन बनाए। क्रुणाल पांड्या 9 गेंद में 12 रन बनाकर नाबाद रहे। 50वें ओवर से 9 रन आए। इंग्लैंड के सामने सीरीज में बने रहने के लिए 337 रन की बेहद ही मुश्किल चुनौती है।
- 16 गेंद में 35 रन की पारी खेलने के बाद हार्दिक पांड्या आउट हो गए हैं। हार्दिक पांड्या ने अपनी पारी में चार छक्के लगाए। भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 334 रन है।
ऋषभ पंत की बेहतरीन पारी
Rishabh Pant:
— Test Match Special (@bbctms) March 26, 2021
77 off 40 balls including seven sixes. Very entertaining!
Live: https://t.co/TmiGo0mSJO#bbccricket #INDvsENG pic.twitter.com/4OamjKMAgz
- ऋषभ पंत 77 रन की बेहतरीन पारी खेलते हुए आउट हो गए। साथ ही पंत की पारी में 7 छक्के शामिल रहे। उन्होंने सिर्फ 40 गेंद में 77 रन बनाए। भारत का स्कोर 47 ओवर के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 309 रन है। क्रीज पर पांड्या बंधु डटे हैं।
- सैम कर्रन का ओवर काफी महंगा साबित हुआ। कर्रन के ओवर में 21 रन आए। दो छक्के हार्दिक पांड्या ने जड़े जबकि पंत ने भी एक छक्का लगाया. 46 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 294 रन है।
राहुल शतक बनाकर हुए आउट
भारत का एक और विकेट गिर गया है। शतक लगाकर केएल राहुल आउट हो गए। उन्होंने 108 रन की बेहद ही महत्वपूर्ण पारी खेली।
- केएल राहुल के वनडे करियर का पांचवां शतक पूरा हो गया है। राहुल ने 108 गेंद में अपना शतक पूरा किया। भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 259 रन है।
- ऋषभ पंत ने सिर्फ 28 गेंद में अपने वनडे करियर का दूसरा अर्धशतक पूरा कर लिया है। लंबे समय के बाद पंत की वनडे क्रिकेट में वापसी हुई। पंत की पारी में चार छक्के और तीन चौके शामिल हैं। 42 ओवर के बाद इंडिया का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 247 रन है।
- 41 ओवर पूरे हुए। पिछले ओवर में पंत ने दो छक्के जड़े। भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 225 रन है। राहुल 86 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पंत 40 पर पहुंच चुके हैं।
KL Rahul & Rishabh Pant bring up a 50-run stand. 👍👍
— BCCI (@BCCI) March 26, 2021
Live - https://t.co/RrLvC29Iwg #INDvENG @Paytm pic.twitter.com/hTdJFhSOCH
- भारत ने 40 ओवर में 3 विेकेट के नुकसान पर 210 रन बना लिए हैं। केएल राहुल अपने शतक के बेहद नजदीक हैं और 84 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंत 27 रन पर पहुंच चुके हैं।
भारत के 200 रन पूरे
भारत के 200 रन पूरे हो गए हैं। 39 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 204 रन है। केएल राहुल 83 रन बनाकर खेल रहे हैं। जबकि, पंत 22 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
- टॉप्ले को गेंदबाजी पर वापस लाया गया है। टॉप्ले के ओवर में राहुल ने छक्का जड़ा। भारत ने 37 ओवर के बाद 184 रन बना लिए हैं। राहुल 77 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और उनके पास अपना शतक पूरा करने का अच्छा मौका है।
- भारत की पारी के 35 ओवर पूरे हो गए हैं। भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 173 रन है। केएल राहुल 69 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। मोईन अली ने अपने 10 ओवर में 47 रन खर्च किए।
India vs England ODI LIVE Score: रशीद ने इंग्लैंड को बड़ी कामयाबी दिलाई है। कप्तान कोहली 66 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। भारत ने 158 के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवा दिया है। केएल राहुल 60 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
- केएल राहुल ने 66 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। केएल राहुल पिछले मैच में 62 रन की नाबाद पारी खेलने में कामयाब रहे थे। भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 144 रन है।
- भारत की पारी के 30 ओवर पूरे होने के साथ ही दो विकेट के नुकसान पर 142 रन है। विराट कोहली 61 रन बनाकर खेल रहे हैं। केएल राहुल भी 49 रन पर पहुंच चुके हैं। राहुल के पास भी इस सीरीज में लगातार दूसरी फिफ्टी पूरी करने का अच्छा मौका है।
- विराट कोहली और केएल राहुल के बीच तीसरे विकेट के लिए 100 रन की पार्टनरशिप पूरी हो गई है। 119 गेंद में दोनों खिलाड़ियों के बीच 100 रन की पार्टनरशिप हुई। इन दोनों खिलाड़ियों ने भारत को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाल दिया है। 28.4 ओवर में भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 139 रन है।
India vs England ODI LIVE Score: विराट कोहली ने 62 गेंद में अपना 62वां अर्धशतक पूरा किया। पिछले 6 पारियों में यह विराट कोहली का पांचवां अर्धशतक है। विराट कोहली ने भारत को एक बार फिर से मुश्किल स्थिति से बाहर निकाल दिया है।
FIFTY!
— BCCI (@BCCI) March 26, 2021
Captain @imVkohli brings up his 62nd ODI half-century off 62 deliveries.
Live - https://t.co/RrLvC29Iwg #INDvENG @Paytm pic.twitter.com/KG23aWbEFJ
- 26वें ओवर में विराट कोहली अब अटैक कर रहे हैं। रशीद के ओवर की आखिरी गेंद पर कोहली ने चौका जड़ा। रशीद के ओवर से 9 रन आए।
50-run partnership comes up between @imVkohli & @klrahul11 🙌
— BCCI (@BCCI) March 26, 2021
Live - https://t.co/RrLvC29Iwg #INDvENG @Paytm pic.twitter.com/klro8ACYYQ
- 25वें ओवर में चार रन आए। इसके साथ ही भारत का स्कोर दो विकेट पर 112 रन हो गया है। कोहली 55 गेंदो में 44 और राहुल 53 गेंदो में 36 रनों पर बैटिंग कर रहे हैं। दोनों के बीच 75 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
- भारत का स्कोर 100 के पार
भारत का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। 23 ओवर के बाद भारतीय टीम ने दो विकेट पर 103 रन बना लिए हैं। कोहली 39 और राहुल 32 रनों पर बैटिंग कर रहे हैं।
- 20वें ओवर में आदिल रशीद ने सात रन दिए। भारत का स्कोर दो विकेट पर 90 रन है। केएल राहुल दो चौको की मदद से 26 और कोहली तीन चौको की मदद से 32 रनों पर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 68 गेंदो में 53 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
India vs England 2nd ODI LIVE Score: 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 72 रन है। कोहली 32 गेंदो में 26 और राहुल 22 गेंदो में 14 रनों पर बैटिंग कर रहे हैं। दोनों के बीत तीसेर विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
India are 66/2 after 15 overs with Virat Kohli and KL Rahul at the crease.
— ICC (@ICC) March 26, 2021
What target will they set for England?#INDvENG ➡️ https://t.co/t8SUo38VoP pic.twitter.com/nqY7pu8JLo
India vs England 2nd ODI LIVE Score: बेन स्टोक्स ने 15वें ओवर में 10 रन दिए। इसके साथ ही भारत का स्कोर दो विकेट पर 66 रन हो गया है। कोहली 23 और राहुल 11 रनों पर बैटिंग कर रहे हैं।
- 13 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 50 रन है। विराट कोहली 16 और केएल राहुल चार रनों पर बैटिंग कर रहे हैं।
- 12 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 47 रन है। विराट कोहली 15 और केएल राहुल दो रनों पर बैटिंग कर रहे हैं। भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन और रोहित शर्मा पवेलियन लौट गए। रोहित ने 25 और धवन ने चार रन बनाए।
10 ओवर में 41 रन
After 10 overs, #TeamIndia are 41/2
— BCCI (@BCCI) March 26, 2021
Live - https://t.co/RrLvC29Iwg #INDvENG @Paytm pic.twitter.com/CVJNQt1xD6
10वें ओवर में टॉम कर्रन ने चार रन दिए। कोहली ने इस ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़ा था, लेकिन उसके बाद टॉम ने अगली पांच गेंदो में एक भी रन नहीं दिया। भारत का स्कोर दो विकेट पर 41 रन है। कोहली 11 रनों पर बैटिंग कर रहे हैं। वहीं केएल राहुल ने अभी खाता नहीं खोला है।
भारत को लगा बड़ा झटका
भारत को बड़ा झटका लगा है। बेहतरीन टच में दिख रहे रोहित शर्मा 25 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें सैम कर्रन ने पवेलियन भेजा। रोहित ने अपनी इस पारी में पांच चौके जड़े। अब केएल राहुल चार नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
IND vs ENG 2nd ODI LIVE: आठवें ओवर में रोहित शर्मा ने तीन चौके जड़े। इसके साथ ही वह 24 गेंदो में 25 रनों पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कुल पांच चौके जड़े। भारत का स्कोर एक विकेट पर 36 रन हो गया है।
IND vs ENG 2nd ODI LIVE: पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 13 रन है। रोहित एक चौके की मदद से आठ रनों पर बैटिंग कर रहे हैं। वहीं कोहली ने अभी खाता नहीं खोला है।
भारत को लगा पहला झटका
9 रनों पर भारत का पहला विकेट गिर गया है। शिखर धवन 17 गेंदो में चार रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं। उन्हें रीस टॉपले ने स्लिप में कैच कराया।
India vs England ODI LIVE Score: दो ओवर के बाद भारत का स्कोर 6 रन है। धवन चार और रोहित दो रनों पर बैटिंग कर रहे हैं।
- मैच शुरू हो गया है। भारत की ओर से शिखर धवन और रोहित शर्मा ओपनिंग करने आए हैं। जबकि, इंग्लैंड ने सैम कर्रन को नई गेंद सौंपी है।
भारत और इंग्लैंड की Playing XI
Team News:
— BCCI (@BCCI) March 26, 2021
1⃣ change for #TeamIndia as @RishabhPant17 named in the team
3⃣ changes for England as Dawid Malan, Liam Livingstone & Reece Topley picked in the team
Follow the match 👉 https://t.co/RrLvC29Iwg@Paytm #INDvENG
Here are the Playing XIs 👇 pic.twitter.com/yO12JkNYY4
रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।
जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम कर्रन, टॉम कर्रन, आदिल राशिद और रीस टॉपले।
ऋषभ पंत की वापसी
भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करते हुए चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह टीम में ऋषभ पंत की वापसी करवाई है।
इंग्लैंड ने टॉस जीता
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। वहीं इयोन मोर्गन की जगह जोस बटलर इस मैच में कप्तानी कर रहे हैं।
Toss Update:
— BCCI (@BCCI) March 26, 2021
England have elected to bowl against #TeamIndia in the 2nd @Paytm #INDvENG ODI.
Follow the match 👉 https://t.co/RrLvC29Iwg pic.twitter.com/HEYQSgTv1E
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS