IND VS NZ Semifinal: फाइनल में पहुंचा भारत, न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया

IND VS NZ Semifinal: फाइनल में पहुंचा भारत, न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया
X
India vs New Zealand Semifinal, World Cup 2023: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल नंबर 1 में न्यूजीलैंड और भारत के बीच बुधवार को कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। भारतीय टीम न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर फाइनल में पहुंच गईहै। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रच दिया है।

India vs New Zealand Semifinal, World Cup 2023: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) के सेमीफाइनल नंबर 1 में न्यूजीलैंड और भारत के बीच बुधवार को कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर फाइनल में पहुंच गई है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रच दिया है। इसी के साथ भारत चौथी पर वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गया है। अब भारत वर्ल्ड कप 2023 की जीत से सिर्फ एक कदम दूर है। भारत ने इस सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 398 रन का लक्ष्य दिया था। वहीं कीवी की टीम 327 रन पर ही सिमट गई और 70 रनों के साथ भारत को बड़ी जीत मिली है।

न्यूजीलैंड को नौवा बड़ा झटका

न्यूजीलैंड की टीम को 321 रनों पर फिर से एक बड़ा झटका लगा है। टीम का नौवा विकेट भी गिर गया है। भारतीय गेंदबाज शमी ने न्यूजीलैंड के टिम सउदी को आउट कर दिया है।

न्यूजीलैंड को आठवां बड़ा झटका

न्यूजीलैंड को आठवां बड़ा झटका लगा है। मिचेल सेंटनर आउट हो गए है।

न्यूजीलैंड को सातवां बड़ा झटका

न्यूजीलैंड को सातवां बड़ा झटका लगा है। मिचेल 134 रन बनाकर आउट हो गए है।

न्यूजीलैंड को छठा झटका

न्यूजीलैंड को छठा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के मार्क 2 रन बनाकर आउट हो गए है।

न्यूजीलैंड के पांच विकेट गिरे

न्यूजीलैंड ने 259 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिए। ग्लेन फिलिप्स 41 रन बनाकर आउट हुए है। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 41 गेंदों पर 102 रन चाहिए।

न्यूजीलैंड को लगा चौथा झटका

केन विलियमसन की शानदार पारी पर मोहम्मद शमी ने विराम लगा दिया। शमी ने केन विलियमसन के बाद टॉम लैथम को भी पवेलियन भेज दिया है।

न्यूजीलैंड ने की मैच में वापसी

डेरिल मिचेल और केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड की मैच में वापसी करा दी है। न्यूजीलैंड ने 31 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 213 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल 98 और केन विलियमसन 63 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

डेरिल मिचेल के बाद केन विलियमसन ने भी जड़ा अर्धशतक

डेरिल मिचेल के बाद केन विलियमसन ने भी अर्धशतक जड़ दिया है। विलियमसन ने 58 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है।

न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा

मोहम्मद शमी ने डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र को पवेलियन भेज दिया है। रचिन 22 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड ने 40 रन पर दूसरा विकेट गंवा दिया।

न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका

न्यूजीलैंड को 30 रन पर पहला झटका लगा है। डेवोन कॉन्वे 15 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए। कॉन्वे को मोहम्मद शामी ने पवेलियन भेजा है।

न्यूजीलैंड को मिला 398 का टारगेट

भारत ने न्यूजीलैंड के सामने विशाल स्कोर खड़ा किया है। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 398 का टारगेट मिला है। वहीं, इस पारी में विराट कोहली ने अपना 50वां शतक जड़ा, तो श्रेयस अय्यर ने चौकों-छक्कों की बारिश करते हुए 70 गेंदों में 105 रन बनाए।

श्रेयस अय्यर आउट

श्रेयस अय्यर 70 गेंदों में 105 रन बनाकर आउट हुए। 49 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 382 रन हो गया है।

अय्यर ने जड़ा शतक

विराट कोहली के बाद श्रेयस अय्यर ने भी शतक जड़ दिया है। अय्यर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 67 गेंद पर शतक जड़ा है। भारत का स्कोर 47 ओवर के बाद 360/2 है।

विराट कोहली ने रचा इतिहास

विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है। कोहली ने वनडे में 50 शतक पूरे कर लिए है। विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

श्रेयस अय्यर ने जड़ा अर्धशतक

कोहली के बाद श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतक जड़ दिया है। अय्यर ने इस विश्व कप में लगातार चौथी बार 50 से अधिक रन बनाए हैं। अय्यर ने सिर्फ 35 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।

विराट ने जड़ा नॉकआउट का पहला अर्धशतक

विराट कोहली ने वनडे वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में पहली बार अर्धशतक जड़ दिया है। यह उनके वनडे करियर का 72वां अर्धशतक है। कोहली ने 59 गेंदों में चार चौकों की मदद से अर्धशतक लगा दिया है। 28 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 197 है। कोहली 52 और अय्यर 15 की पारी खेल रहे हैं।

27वें ओवर में श्रेयस अय्यर ने किया अटैक

भारत-न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल देखने बॉलीवुड के कई फिल्मी सितारें वानखेड़े आए हुए हैं। श्रेयस अय्यर के छक्के पर शाहिद कूपर खुशी से झूम उठे। अय्यर ने रचिन रवींद्र पर एक चौका और एक छक्का लगाया। विराट का अर्धशतक भी पूरा हो गया है। 27 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 194 रन पहुंच गया है।

भारत का स्कोर 26 ओवर के बाद 181 रन

26 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 181 रन पहुंच गया है। विराट कोहली 57 गेंदों में चार चौकों की मदद से 48 पर खेल रहे हैं। उनके साथ श्रेयस अय्यर पांच गेंद में चार पर खेल रहे हैं।

भारत का स्कोर 178-1

23वें ओवर में शुभमन गिल वापस लौट गए। उन्हें क्रैम्प आए थे। गिल ने 65 गेंदों में 79 रन बनाए जोड़ लिए थे। उनकी जगह श्रेयस अय्यर मैदान पर उतरे हैं। 25 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 178 रन पहुंच गया है। विराट कोहली 51 गेंदों में 45 रन और श्रेयस अय्यर चार पर टिके हुए हैं। कोहली अब तक चार चौके लगा चुके हैं।

हेमस्ट्रिंग की वजह से पवेलियन लौटे शुभमन गिल

23वें ओवर में शुभमन गिल हेमस्ट्रिंग का शिकार हो गए। दरअसल, वह दर्द में थे। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें वापस बुलाने का निर्णय किया है। कमेंटेटर हरभजन सिंह की तरफ से कहा गया कि वह विकेट गिरने के बाद दोबारा बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं। अब उनकी जगह श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला है।

वानखेड़े स्टेडियम खचाखच भरा

वानखेड़े स्टेडियम पूरा नीला दिखाई दे रहा है। पूरा स्टेडियम खचाखच भरा हुआ है। हर शॉट पर दर्शक तालियां बजाकर बल्लेबाजों का हौसला बढ़ा रहे हैं। 22 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 157 रन पहुंच गया है।

भारत का स्कोर 150 पार

20 ओवर का मैच पूरा हो चुका है। ओवर खत्म होने के बाद आर अश्विन मैदान पर आए और गिल-कोहली को कप्तान रोहित का मैसेज पहुंचाया। दरअसल, इस ओवर से पहले रोहित अश्विन से कुछ कहते दिख रहे थे। 20 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 150 रन पार हो गया है।

19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 142

19 ओवर में ही कीवी कप्तान केन विलियमसन छह बॉलरों का इस्तेमाल कर चुके हैं। एक बार फिर टीम इंडिया ने तूफानी रफ्तार पकड़ ली है। अब गिल वनडे में टी20 जैसी बैटिंग कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के लिए शुभमन गिल को रोकना नामुमकिन सा लग रहा है। उनके हर शॉट पर दर्शक झूम रहे हैं। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 142 रन पहुंच गया है।

मिचेल सैंटनर पर शुभमन गिल ने लगाया छक्का

17वें ओवर में कीवी गेंदबाज मिचेल सैंटनर की बॉल पर शुभमन गिल ने शानदार गगनचुंबी छक्का जड़ दिया है। गिल की शॉट पर कप्तान रोहित शर्मा ने खड़े होकर ताली बजाई। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 132 रन पहुंच गया है। गिल अब 49 गेंदों में 63 पर पहुंच गए हैं। वह 8 चौके और 2 छक्के जड़ चुके हैं।

कोहली और गिल ने की अर्धशतकीय साझेदारी

भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में तीसरा पड़ाव भी अच्छे से पार कर लिया है। पहले शुभमन गिल और रोहित के बीच पहले विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद गिल और कोहली के बीच भी अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। दोनों ने 46 गेंदों में 50 रन जोड़े है। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 121 पहुंच गया है।

बेखौफ बल्लेबाजी कर रहे भारतीय बैटर

भारतीय बल्लेबाज आज एक अलग ही अंदाज से मैदान में उतरे हैं। पहले रोहित शर्मा ने कीवी गेंदबाजों पर आक्रामक वार किया और अब उनके पवेलियन वापस जाने के बाद शुभमन गिल गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे हैं। वहीं दूसरे छोर पर किंग कोहली भी टिक कर खेल रहे हैं। 15 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 118 रन पहुंच गया है। शुभमन गिल 44 गेंदों में 52 और कोहली 17 गेंद में 16 की पारी खेल रहे हैं।

शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक

वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के साथ खिलवाड़ करते हुए नजर आ रहे हैं। शुभमन गिल ने मात्र 41 बॉल में अर्धशतक जड़ दिया है। गिल के अर्धशतक पर दर्शक खुशी से झूम उठे हैं। तालियों की तड़तड़ाहट से मैदान गूंज उठा है। गिल अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। सबसे खास बात यह है कि भारतीय बल्लेबाजों पर नॉकआउट मैच का दबाव नहीं दिखाई दे रहा है।

12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 103 रन

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करके सेमीफाइनल में टीम इंडिया के लिए शानदार नींव रख दी है। अब शुभमन गिल और विराट कोहली पर इमारत खड़ी करने की जिम्मेदारी है। गिल लगभग हर ओवर में एक चौका जड़ रहे हैं। वह कलाइयों का शानदार प्रयोग कर रहे हैं। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 103 रन पहुंच गया है।

कलाइयों का शानदार कमाल दिखा रहे शुभमन गिल

आक्रामक बल्लेबाज शुभमन गिल कलाइयों का शानदार इस्तेमाल कर रहे हैं। कीवी गेंदबाजों पर गिल आसानी से चौके जड़ रहे हैं। इसमें सबसे खास बात यह है कि रोहित शर्मा के आउट होने के बाद भी भारत के रनों की रफ्तार में कमी नहीं दिखाई दे रही है। 11 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 89 रन हो गया है। गिल 35 और विराट कोहली चार पर खेल रहे हैं।

रोहित के आउट होने के बाद शुभमन गिल ने बदले तेवर

कप्तान रोहित शर्मा के कैच आउट होने के बाद तेजी से रन बनाने का जिम्मा शुभमन गिल ने ले लिया है। 10वें ओवर में गिल ने लॉकी फर्ग्यूसन की गेंदों पर 2 चौके जड़ दिए। 10 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 84 रन पहुंच गया है। गिल 26 गेंदों में 30 रन पर पहुंच गए हैं।

भारत का स्कोर 9 ओवर के बाद 75-1

9 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 75 रन पहुंच गया है। बल्लेबाज शुभमन गिल 21 गेंदों में 21 और विराट कोहली चार गेंद में चार पर क्रीज पर टिके हुए हैं। हालांकि, रोहित शर्मा के आउट होने के बाद कोहली से कुछ कह कर गए हैं।

भारत को लगा पहला झटका

वानखेड़े स्टेडियम में बिल्कुल सन्नाटा छा गया है। तूफानी बल्लेबाजी कर रहे भारतीय कप्तान छक्का लगाने के प्रयास में कैच आउट हो गए। कप्तान रोहित शर्मा ने 29 बॉल में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 47 रन बना लिए हैं। कीवी कप्तान केन विलियमसन ने रोहित शर्मा का शानदार कैच लपका है। कमेंटेटर मोहम्मद कैफ ने विलियमसन के कैच की काफी तारीफ की है।

मैदान में चौकों-छक्कों की बारिश

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गजब का नजारा दिखाई दे रहा है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल के हर शॉट पर दर्शकों की गूंज सुनाई दे रही है और वे सभी तालियां बजा रहे हैं। तालियों की गड़गड़ाहट वानखेड़े स्टेडियम में गूंज रही है। वहीं, भारत का स्कोर सात ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 61 रन पहुंच गया है। रोहित अर्धशतक के बेहद करीब हैं।

भारत का स्कोर 50 के पार

6 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर बिना किसी विकेट के 58 रन हो गया है। कप्तान रोहित शर्मा ने 22 गेंदों में चार चौकों और चार छ्क्कों की मदद से 45 रन टीम के लिए जोड़ लिए हैं। वहीं, शुभमन गिल 14 गेंद में 12 पर हैं।

भारत की आक्रामक शुरुआत

पांच ओवर में ही भारतीय टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 47 रन पहुंच गया है। कप्तान रोहित शर्मा तीन चौके और तीन छ्क्कों की मदद से 34 पर खेल रहे हैं। वहीं, शुभमन गिल भी दो चौके की मदद से 12 रन की पारी खेल रहे हैं।

टिम साउदी ने दिए 13 रन

रोहित शर्मा ने चौके और छक्कों बरसाना शुरू कर दिया है। 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 38 रन पहुंच गया है। रोहित शर्मा 27 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। रोहित ने तीन चौके और दो छक्के जड़ दिए हैं।

रोहित शर्मा ने दिखाए तेवर

रोहित शर्मा अलग ही तेवर के साथ मैदान पर नजर आ रहे हैं। उन्होंने कीवी बॉलर बोल्ट के दूसरे ओवर में एक जोरदार छक्का जड़ दिया है। कप्तान रोहित शर्मा 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 25 रन जा पहुंचा है।

गिल ने भी लगाए 2 चौके

रोहित शर्मा के बाद अब शुभमन गिल भी आक्रामक रुप में नजर आ रहे है। उन्होंने भी दो चौके के साथ शुरुआत की है। गिल ने दूसरे ओवर में टिम साउदी पर 2 चौके जड़ दिए हैं। 2 ओवर के बाद स्कोर बिना विकेट के 18 रन है। रोहित 10 तो गिल 8 रन की पारी खेल रहे हैं।

कप्तान रोहित शर्मा ने बोल्ट को किया टारगेट

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ट्रेंट बोल्ट को निशाने पर ले लिया है। उन्होंने पहले ओवर में 2 चौके जड़े दिए हैं। वहीं, शुभमन गिल ने भी अपना खाता खोल लिया है। एक ओवर के बाद इंडिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 10 रन है।

भारत ने जीता टॉस

इंडिया टीम ने टॉस जीत लिया है। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। अच्छी पिच लग रही है। ऐसा लगता है कि यह धीमी गति से चल रही है। हम जो भी करें अच्छा ही करें। मुझे लगता है कि यह 2019 की बात है जब हमने सेमीफाइनल खेला था। न्यूजीलैंड अच्छी टीमों में से एक है।

प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग 11 में रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (WKT), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज शामिल हैं।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 में डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (C), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम (WKT), मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन शामिल हैं।

Tags

Next Story