Ind Vs Pak U19: पाकिस्तान को दस विकेट से हराकर भारत फाइनल में पहुंचा

Ind Vs Pak U19 : भारत बनाम पाकिस्तान आज अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्डकप 2020 में सबसे बड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें भारत ने दस विकेट से जीत प्राप्त की। भारत ने बिना विकेट गवाए 173 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।
पाकिस्तानी पारी- 172/10
भारतीय अंडर 19 टीम ने पाकिस्तान टीम को 172 रनों पर आल आउट कर दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम को जीत के लिए पाकिस्तान की ओर से 173 रनों का लक्ष्य मिला है।
10 ओवर का खेल बाकी
पाकिस्तान की पारी के 40 ओवर खत्म होने तक पाकिस्तान टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन बना लिए हैं। भारतीय गेंदबाज चाहेंगे कि पाकिस्तानी अंडर 19 टीम को 200 रन से नीचे आउट किया जाए। भारतीय गेंदबाज रवि बिश्नोई ने 2 विकेट चटकाए हैं।
पाकिस्तान ने पूरे किए 100 रन
पाकिस्तान अंडर 19 क्रिकेट टीम ने अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर अंकुश लगा रखा है। पाकिस्तान ने अपने 100 27 ओवर खत्म होने के बाद पूरे किए।
यशस्वी जायसवाल ने तोड़ी पार्टरनशिप
भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए जल्द ही विकेट हासिल कर लिया। भारत ने पहला विकेट 9 जबकि दूसरा विकेट 34 रन पर गिरा दिया। इसके बाद पाकिस्तना के बल्लेबाज सलामी बल्लेबाज हैदर अली ने रोहल के साथ मिलकर पाकिस्तानी पारी को आगे बढ़ाया। इसके बाद भारत के यशस्वी जायसवाल ने इस पार्टनरशिप को तोड़ा। यशस्वी जायसवाल ने हैदर अली का विकेट लिया।
(U19 Cricket World cup Semi-Final) भारत बनाम पाकिस्तान सेमीफाइनल
अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान अब तक 9 बार आमने सामने खेली है। अंडर 19 वर्ल्डकप इतिहास को देखें तो पाकिस्तान का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 9 मुकाबलों में 5 बार पाकिस्तान U19 टीम ने जबकि 4 बार भारत U19 क्रिकेट टीम ने जीत दर्ज की है।
लेकिन भारतीय U19 क्रिकेट टीम डिफेंडिंग चैंपियन है और इस बार भी जीत की प्रबल दावेदार है। भारतीय U19 टीम की बल्लेबाजी तो शानदार है लेकिन इस बार भारत के गेंदबाजों ने खासा प्रभावित किया है। भारतीय गेंदबाज चाहेंगे कि पाकिस्तान टीम को कम स्कोर पर रोका जाए।
Pakistan win the toss and elect to bat first in their semi-final clash against India!#U19CWC | #INDvPAK | #FutureStars pic.twitter.com/fDZWCmI7ef
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) February 4, 2020
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS