Ind vs SA 1st Test : भारत ने खड़ा किया विशाल स्कोर, अफ्रीका के तीन विकेट गिरे

Ind vs SA 1st Test :  भारत ने खड़ा किया विशाल स्कोर, अफ्रीका के तीन विकेट गिरे
X
India vs South Africa 1st Test भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच (India vs South Africa 1st Test) विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 502 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी।

India vs South Africa 1st Test Live Score Updates भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच (India vs South Africa 1st Test) विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 502 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 39 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से मयंक अग्रवाल ने सबसे ज्यादा 215 रन बनाए। इसके अलावे रोहित शर्मा ने 176, कप्तान विराट कोहली ने 20 और रवीन्द्र जडेजा ने 30 रन बनाए। मयंक अग्रवाल ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया।

India vs South Africa 1st Test Live Score Updates

दक्षिण अफ्रीका को लगा तीसरा झटका, डेन पीइट बिना खाता खोले आउट

दक्षिण अफ्रीका को लगा दूसरा झटका, थूनिस डी ब्रूयन 4 रन बनाकर आउट

दक्षिण अफ्रीका को लगा पहला झटका, एडेन मार्करम 5 रन बनाकर आउट

दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी शुरू हो चुकी है

भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 502 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर है

भारत की पहली पारी घोषित, मयंक अग्रवाल का शानदार दोहरा शतक

भारत को लगा छठा झटका, हनुमा विहारी 10 रन बनाकर आउट

भारत को लगा 5वां झटका, मयंक अग्रवाल 215 रन बनाकर आउट

भारत को लगा चौथा झटका, अजिंक्य रहाणे 15 रन बनाकर आउट

मयंक अग्रवाल ने जड़ा पहला दोहरा शतक, स्कोर 400 के पार

भारत का स्कोर 400 के पार, मयंक दोहरे शतक के करीब

भारत को लगा तीसरा झटका, विराट कोहली 20 रन बनाकर आउट

भारत का स्कोर 400 के करीब, मयंक दोहरे शतक की ओर बढ़े

लंच ब्रेक के बाद भारत को लगा दूसरा झटका, चेतेश्वर पुजारा 6 रन बनाकर आउट

लंच ब्रेक तक भारत ने एक विकेट पर 324 रन बना लिए हैं, चेतेश्वर पुजारा और मयंक अग्रवाल क्रीज पर है

टेस्ट में भारत के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

413 वी मांकड़- पी रॉय बनाम न्यूजीलैंड, चेन्नई 1955/56

410 वीरेंद्र सहवाग - राहुल द्रविड़ बनाम पाक, लाहौर 2005/06

317 मयंक अग्रवाल - रोहित शर्मा बनाम दक्षिण अफ्रीका, विजाग 2019/20

289 मुरली विजय - शिखर धवन बनाम ऑस्ट्रेलिया, मोहाली 2012/13

चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर आ चुके हैं

भारत बनाम साउथ अफ्रीका (किसी भी विकेट) मैच में सबसे बड़ी साझेदारी

317 मयंक अग्रवाल- रोहित शर्मा, विजाग, 2019/20 (पहला)

268 वीरेंद्र सहवाग- राहुल द्रविड़, चेन्नई, 2007/08 (दूसरा)

259* वीवीएस लक्ष्मण- एमएस धोनी, कोलकाता 2009/10 (7वां)

249 वीरेंद्र सहवाग- सचिन तेंदुलकर, कोलकाता 2009/10 (तीसरा)

रोहित शर्मा 176 रन पर आउट हो गए, जो उनके करियर के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर से 1 रन कम था।

भारत को लगा पहला झटका, रोहित शर्मा 176 रन बनाकर आउट

भारत का स्कोर 300 के पार, रोहित शर्मा दोहरे शतक के करीब

भारत का स्कोर 300 के करीब, मयंक-रोहित का शतक

भारत का स्कोर 250 के पार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

219 मयंक अग्रवाल - रोहित शर्मा, विजाग 2019/20*

218 वीरेंद्र सहवाग - गौतम गंभीर, कानपुर 2004/05

मयंक अग्रवाल ने जड़ा शतक, मयंक में टेस्ट में यह पहला शतक है

बता दें कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका तीन स्पिनरों और दो तेज गेंदबाजों कगीसो रबाडा और वर्नोन फिलेंडर के साथ उतरा है। भारत ने रविचंद्रन अश्विन और रिद्धिमान साहा को अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। 22 महीने बाद रिद्धिमान साहा की वापसी हुई है। उन्हें ऋषभ पंत की जगह टीम में शामिल किया गया है।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग इलेवन

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, ऋद्धिमान साहा, इशांत शर्मा, रविचंद्रन अश्विन

साउथ अफ्रीका प्लेइंट इलेवन: फाफ डू प्लेसी (कप्तान) एडेन मार्करम, डीन एल्गर, थूनिस डी ब्रूयन, टेंबा बावुमा, कगिसो रबाडा, क्विंटन डी कॉक, सेनुरन मुथुसामी, केशव महाराज, डेन पीइट, वर्नोन फिलेंडर

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story