India vs South Africa 1st Test: पहले दिन का खेल खत्म, रोहित के शतक से भारत का स्कोर 200 के पार

India vs South Africa 1st Test Live Score Updates भारत दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच (India vs South Africa 1st Test) विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) में खेला जा रहा है, टॉस जीतकर भारतीय टीम (Team India) पहले बल्लेबाजी कर रही है। टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका (South Africa) पर पूरी तरह हावी है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 59.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 202 रन बना लिए हैं। स्टंप्स के समय रोहित शर्मा (Rohit Sharma) (115) और मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) (84) रन बनाकर क्रीज पर हैं। बारिश की वजह से पहले दिन का खेल समय से पहले ही रोकना पड़ा।
India vs South Africa 1st Test Live Score Updates
सलामी बल्लेबाज के रूप में पहली पारी में शतक (भारत) लगाने वाली खिलाड़ी
187 शिखर धवन बनाम आस मोहाली 2012/13
110 केएल राहुल बनाम ऑस एससीजी 2014/15
134 पृथ्वी शॉ वी WI राजकोट 2018/19
100 * रोहित शर्मा बनाम एसए विजाग 2019/20
इन भारतीय जोड़ी ने पहली पारी में 100 से भी ज्यादा रन बनाये (सलामी बल्लेबाज)
111 ए मांकड़ - एफ इंजीनियर बनाम औस कानपुर 1969/70
156 एस गावस्कर - अरुण लाल v SL चेन्नई 1982
410 वी सहवाग - आर द्रविड़ बनाम पाक लाहौर 2005/06
153 डब्ल्यू जाफर - डी कार्तिक बनाम एसए केप टाउन 2006/07
289 एम विजय - एस धवन बनाम औस मोहाली 2012/13
152 केएल राहुल - पी पटेल बनाम इंग चेन्नई 2016/17
100 * एम अग्रवाल - आर शर्मा बनाम एसए विजाग 2019/190
भारतीय पिच और भारत के बाहर की पिच पर 50 से भी ज्यादा रन बनाये
रुसी मोदी
सुरिंदर अमरनाथ
अरुण लाल
सौरव गांगुली
सुरेश रैना
हार्दिक पांड्या
मयंक अग्रवाल
भारत में लगातार छह टेस्ट पारियों में 50+ स्कोर
एवर्टन वीक (नवंबर 1948 - फरवरी 1949)
राहुल द्रविड़ (नवंबर 1997- मार्च 1998)
एंडी फ्लावर (मार्च 1993 - नवंबर 2000)
रोहित शर्मा (सितम्बर 2016- अब तक)
भारत का स्कोर 100 के पार, रोहित-मयंक का अर्धशतक
बता दें कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका तीन स्पिनरों और दो तेज गेंदबाजों कगीसो रबाडा और वर्नोन फिलेंडर के साथ उतरा है।
भारत ने रविचंद्रन अश्विन और रिद्धिमान साहा को अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। 22 महीने बाद रिद्धिमान साहा की वापसी हुई है। उन्हें ऋषभ पंत की जगह टीम में शामिल किया गया है।
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 की जीत के साथ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की शुरुआत की और 120 अंकों के साथ अंक तालिका में टॉप पर है।
वहीँ दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका विशाखापत्तनम में भारत के खिलाफ अनुभवहीन टीम के साथ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में अपने अभियान की शुरुआत कर रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS