IND vs SL: भारत की वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत, 302 रन से श्रीलंका को हराया, शमी ने झटके 5 विकेट

IND vs SL: भारत की वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत, 302 रन से श्रीलंका को हराया, शमी ने झटके 5 विकेट
X
Cricket World Cup 2023, India vs Sri Lanka: भारतीय टीम का आज श्रीलंका के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच हुआ। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम लगातार 7 जीत के साथ टूर्नामेंट में एकमात्र अजेय टीम बन गई है। भारत ने श्रीलंका को 302 रन से मात दी है। पढ़ें अपडेट्स...

Cricket World Cup 2023, India vs Sri Lanka: टीम इंडिया मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका से भिड़ी। यह क्रिकेट विश्व कप 2023 का 33वां मुकाबला था। मेजबान भारत इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहने वाली एकमात्र टीम है और इस मैच में जीत के साथ अपना दबदबा कायम रखा। वहीं, श्रीलंका का इस वर्ल्ड कप में प्रदर्शन अब तक का सबसे खराब रहा। श्रीलंका ने अपने पहले तीन मैचों में दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया से लगातार हार के बाद, श्रीलंका ने अपने अगले दो मैचों में मजबूत जीत के साथ वापसी की, लेकिन आज भारत फिर बुरी हार का सामना किया। भारत ने श्रीलंका को 302 रन से मात दी है।

भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हारा

भारत ने श्रीलंका को 302 रन हराया है। भारत की वर्ल्ड कप में ये सबसे बड़ी जीत है। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पांच, सिराज तीन, बुमराह और जडेजा ने एक-एक विकेट अपने नाम की है। भारत ने श्रीलंका को 55 रन पर ही ऑल आउट कर दिया है।

मोहम्मद शमी ने झटके पांच विकेट

मोहम्मद शमी ने श्रीलंका के पांच विकेट चटकाएं हैं। शमी अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाया है।

श्रीलंका के गिरे आठ विकेट

श्रीलंका के आठ विकेट गिर गए हैं। 14 ओवर में श्रीलंका ने अपने 8 विकेट गंवा दिए हैं। अभी तक सिराज ने तीन, शमी ने चार और बुमराह ने एक विकेट अपने नाम की है।

श्रीलंका को लगा छठा झटका

श्रीलंका के 6 विकेट गिर गए हैं। सिराज के बाद अब शमी ने अपने पहले ओवर में ही दो विकेट चटका दिए हैं। श्रीलंका ने 14 रन पर 6 विकेट गंवा दिए हैं। अभी तक सिराज ने तीन, शमी ने दो और बुमराह ने एक विकेट अपने नाम की है।

श्रीलंका को पांचवां झटका

श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन पहुंच गई है। भारतीय गेंदबाजों ने ताश के पत्तों के तरह श्रीलंका के बल्लेबाजों को बिखेर दिया है।

ताश के पत्ते की तरह बिखरी श्रीलंका

श्रीलंका की टीम ताश के पत्ते की तरह बिखर गई है। मोहम्मद सिराज ने एक के बाद एक श्रीलंका के तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। सिराज ने करुणारत्ने, समरविक्रमा और मेंडिस को पवेलियन भेजा है।

श्रीलंका के 2 रन पर तीन विकेट

श्रीलंका को तीसरा झटका लगा है। मोहम्मद सिराज ने अपने पहले ओवर में ही सदीरा समरविक्रमा और दिमुथ करुणारत्ने को पवेलियन भेजा है। श्रीलंका का स्कोर रन पर 3 विकेट है।

श्रीलंका को दूसरा झटका

श्रीलंका का दूसरा झटका लगा है। मोहम्मद सिराज ने दिमुथ करुणारत्ने को अपना शिकार बनाया है।

श्रीलंका को लगा पहली बोल पर झटका

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंका को पहली बोल पर झटका दिया है। बुमराह ने पथुम निसांका को पहली बोल पर पवेलियन भेज दिया है।

भारत ने श्रीलंका को दिया 358 का लक्ष्य

भारत ने श्रीलंका के सामने विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। श्रीलंका को जीत के लिए 358 रन बनाने हैं। भारत ने आठ विकेट पर 50 ओवर में 357 रन बनाए हैं। भारत की ओर से तीन बल्लेबाज शतक लगाने से चूक गए।

श्रेयस अय्यर भी शतक से चूके

भारत के छह विकेट हो गए हैं। गिल-विराट और अब अय्यर भी शतक से चूक गए हैं। श्रेयस अय्यर 56 गेंदों पर 82 रन की शानदार पारी खेलकर आउट हो गए हैं।

भारत ने 300 रन किए पूरे

भारत ने अपने 300 रन पूरे कर लिया है। भारतीय बल्लेबाज शानदार पारी खेल रहे हैं। भारत ने अपने पांच विकेट ही खोए हैं।

श्रेयस अय्यर ने जड़ा अर्धशतक

श्रेयस अय्यर ने 36 गेंद में अर्धशतक पूरा कर लिया है। भारत ने 44 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए हैं।

केएल राहुल भी आउट

कोहली बाद अब टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल का भी विकेट गिर गया है। केएल राहुल 21 रन बनाकर आउट हो गए। केएल राहुल का विकेट चमिरा ने चटकाया है।

शतक से चूके विराट कोहली

विराट कोहली एक बार फिर शतक से चूक गए हैं। शुभमन गिल के बाद विराट कोहली 88 रन बनाकर आउट हो गए। भारत ने 32 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 199 रन बना लिए हैं। अब क्रीज पर राहुल और श्रेयस मौजूद हैं।

भारत को लगा दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका लगा है। शुभमन गिल अपने शतक से चूक गए। गिल 92 गेंदों पर 92 रन बनाकर आउट हो गए। भारत ने 30 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 193 रन बना लिए हैं।

विराट कोहली शतक की ओर

विराट कोहली शतक के करीब पहुंच गए हैं। 78 गेंद में 82 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 26 ओवर मे एक विकेट के नुकसान पर 162 रन है। शुभमन गिल 68 रन की सधी हुई पारी खेल रहे हैं। वह विराट कोहली के साथ बेजोड़ साझेदारी कर रहे हैं। विराट कोहली 49वां शतक जड़ सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं।

25 ओवर में 151 रन

25 ओवर के बाद भारत की टीम 151 रन पर पहुंच चुकी है। शुरुआत में कप्तान रोहित शर्मा की विकेट भी गिर गई थी। हालांकि, विराट और शुभमन गिल ने पारी को संभाल लिया और टीम को अच्छी शुरुआत दी है। विराट कोहली ने 74 बॉल पर 73 और शुभमन गिल ने 75 गेंद पर 65 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाज अब तक 147 रन की नाबाद साझेदारी भी कर चुके हैं।

गिल और कोहली मिलकर 17 बाउंड्री लगा चुके

23 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 136 रन है। शुभमन गिल और विराट कोहली मिलकर अब तक 17 बाउंड्री लगा चुके हैं। कोहली 65 रन और गिल 58 रन पर खेल रहे हैं।

गिल ने भी पूरी की फिफ्टी

विराट कोहली के बाद अब शुभमन गिल ने भी श्रीलंका के खिलाफ फिफ्टी पूरी कर ली है। 19 ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 119 रन है। गिल 53 और विराट कोहली भी 53 रन की पारी खेल रहे हैं।

विराट का एक और अर्धशतक

विराट कोहली ने वर्ल्ड कप 2023 में एक और अर्धशतक लगा दिया है। उन्होंने 50 बॉल में अर्धशतक पूरा किया। 17 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 106 रन पहुंच गया है। विराट कोहली 52 और शुभमन गिल 41 रन पर खेल रहे हैं।

भारतीय टीम 100 रन के करीब

14 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 85 रन पहुंच गया है। विराट कोहली 39 और शुभमन गिल 34 रन पर खेल रहे हैं। दोनों अब तक नाबाद 81 रन की साझेदारी पूरी कर चुके हैं।

विराट और गिल ने संभाला मोर्चा

भारत का स्कोर 13 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 82 रन पहुच गया है। विराट कोहली और शुभमन गिल आसानी से रन बटोर रहे हैं। विराट कोहली 38 गेंदों पर 37 रन की पारी खेल रहे हैं। वहीं, शुभमन गिल ने 38 गेंदों पर 33 रन बटोरे हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच 76 गेंदों पर 78 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है।

विराट कोहली ने लगाए 7 चौके

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ बेहतरीन शुरुआत की है। 12 ओवर के बाद स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 72 रन है। कोहली 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। वे अब तक अपनी पारी के दौरान 7 चौके लगा चुके हैं। शुभमन गिल भी 30 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

भारत की सधी शुरुआत

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद भारत की पारी विराट और शुभमन गिल ने संभाल ली है। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 60 रन है। विराट कोहली 28 रन बनाकर की पारी खेल रहे हैं। वहीं, बल्लेबाज शुभमन गिल 22 पर डटे हुए हैं।

7 ओवर पूरे हुए

7 ओवर का खेल पूरा हो गया है। भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 42 रन है। विराट कोहली बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 6 चौकों की मदद से 25 रन बना लिए हैं। गिल 10 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

विराट कोहली का कैच छोड़ा

दुश्मंता चमीरा ने छठे ओवर की पहली बॉल पर विराट कोहली का फॉलोथ्रू में कैच छोड़ दिया। उस समय कोहली 10 रन पर ही खेल रहे थे। इससे पहले भी उनका कैच छूटा था और गिल को भी एक जीवनदान मिल चुका है। भारत ने 7 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 43 रन जोड़ लिए हैं।

5 ओवरों में बनाए 25 रन

पांच ओवर का खेल हो चुका है। भारत ने 5 ओवरों के बाद एक विकेट के नुकसान के पर 25 रन जोड़ लिए हैं। विराट कोहली 16 गेंदों में 10 रन बनाकर की पारी खेल रहे हैं। उन्होंने 2 चौके लगाए हैं। वहीं, शुभमन गिल 12 बॉल में 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। शुभमन गिल ने भी दो चौके जड़ दिए हैं। श्रीलंका के लिए दिलशान मधुशंका ने रोहित शर्मा का विकेट चटकाया है।

भारत ने 3 ओवर में बनाए 14 रन

भारत ने 3 ओवरों के बाद एक विकेट के नुकसान के साथ 14 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 7 बॉल खेल चुके हैं, लेकिन वे अभी तक अपना खाता भी नहीं खोल पाए हैं। विराट कोहली 9 बॉल में 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने इस दौरान दौ चौके भी जड़ दिए हैं।

भारत की खराब शुरुआत

इंडिया ने मैच की दूसरी गेंद पर ही कप्तान रोहित शर्मा का विकेट खो दिया है। इस समय बल्लेबाज शुभमन गिल और विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 13 रन जोड़ लिए हैं।

भारत को पहले ही ओवर में लगा बड़ा झटका

भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल और रोहित शर्मा बल्लबाजी करने पहुंचे। कप्तान रोहित शर्मा दूसरी ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। रोहित को मधुशंका ने पवेलियन भेज दिया। रोहित 2 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए। अब विराट कोहली बल्लेबाजी करने पहुंचे हैं।

श्रीलंका ने जीता टॉस

श्रीलंका ने भारत के खिलाफ होने वाले मैच के लिए टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का करने का फैसला किया है। भारतीय टीम पहले बैटिंग करने के लिए मैदान में उतरेगी और बड़ा लक्ष्य सेट करने की कोशिश करेगी।

भारत और श्रीलंका प्लेइंग 11

भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (WC), रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या शामिल है।

श्रीलंका की प्लेइंग 11 में कुसल मेंडिस (C), कुसल परेरा, पाथुम निसांका, लाहिरू कुमारा, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, महीश थीक्षाना, डुनिथ वेलालेज, कासुन राजिथा, एंजेलो मैथ्यूज, दिलशान मदुशंका, दुशान हेमंथा, चमिका करुणारत्ने शामिल हैं।

Tags

Next Story