IPL 2020 : वीजा रद्द होने के बाद भी विदेशी खिलाड़ी भारत आकर खेल सकते हैं क्रिकेट

IPL 2020 : भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते केसेस और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजर द्वारा कोरोना को महामारी घोषित किए जाने के बाद भारतीय सरकार भी अलर्ट हो गई है, भारतीय सरकार ने वर्ल्ड के सभी देशों के लोगों के लिए भारत आने पर रोक लगाते हुए उनके वीजा रद्द कर दिए हैं। भारत सरकार द्वारा कोरोना वायरस को लेकर यह अभी तक का सबसे बड़ा कदम है।
भारतीय सरकार ने अभी 15 अप्रैल तक के लिए जारी वीजा को रद्द किया, इसे बाद में बढ़ाया भी जा सकता है। क्रिकेट प्रेमियों के मन में यह सवाल उठने लग गया है कि क्या अब आईपीएल 2020 में विदेशी क्रिकेटर नहीं आ सकेंगे या आएंगे तो आईपीएल के अंत में आएंगे।
आईपीएल 2020 (IPL 2020)
भारत में सभी विदेशी लोगों के आने पर रोक लगाते हुए भारत सरकार ने 13 मार्च तक जारी सभी वीजा को रद्द कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र के अफसर, सरकारी अफसर के वीजा समेत रोजगार करने आने वालों के वीजा को इससे छूट दी गई है, यानी इन पर वीजा रद्द करने का असर नहीं पड़ेगा। आईपीएल में विदेशी खिलाड़ी भारत आकर खेलते हैं, इसके बदले इन्हे मोती रकम मिलती है यानी ये रोजगार के उद्देश्य से भारत आते हैं।
रोजगार वीजा पर इससे छूट दी गई यानी विदेशी खिलाड़ी भारत आकर आईपीएल खेल सकते हैं। लेकिन अभी आईपीएल में सबसे बड़ी चिंता का विषय विदेशी खिलाड़ी को लेकर नहीं बल्कि पूरे आयोजन की है। दुनिया समेत भारत भी इस समय कोरोना वायरस से निपटने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या 70 से पार जा पहुंची है।
Also Read BCCI ने इंडियन क्रिकेट टीम को Coronavirus के चलते दिए ये निर्देश, सेल्फी लेना भी मना
कोरोना वायरस के कारण आईपीएल 2020 पर संशय
कोरोना वायरस के कारण आईपीएल को लेकर चर्चा जोरों पर है कि इसे स्थगित या रद्द किया जाएगा, हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली कह रहे हैं कि आईपीएल 2020 तय शेड्यूल के अनुसार ही आयोजित होगा, लेकिन फिर भी अभी कुछ कहा नहीं जा सकता क्योंकि देश के लिए लोगों को सुरक्षित रखने का फैसला ही सर्वोपरि होगा न कि क्रिकेट लीग का आयोजन।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS