Ind Vs Nz 2020: न्यूजीलैंड दौरे पर डेढ़ महीने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम, जाने पूरा शेड्यूल

शुक्रवार से शुरू हो रही भारत बनाम न्यूजीलैंड T20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड पहुंच चुकी है। न्यूजीलैंड में भारत पांच T20 के साथ 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी। पहला मैच 24 जनवरी को ऑकलैंड के इडेन पार्क ग्राउंड पर खेला जाएगा।
इसी वर्ष ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी T20 वर्ल्डकप खेले जाएंगे, उससे पहले यह T20 सीरीज दोनों टीमों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड दौरा करीब डेढ़ महीने तक चलेगा। 24 जनवरी को पहला न्यूजीलैंड दौरे का पहला T20 और 29-4 मार्च को सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा।
अभी भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए एलान नहीं हुआ है, जबकि t20 टीम में शामिल सभी सदस्य सोमवार को न्यूजीलैंड पहुंच गए हैं। भारतीय टीम के खिलाडियों ने न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की।
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से बाहर हुए धवन
भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में किस खिलाड़ी को जगह मिलेगी यह तय नहीं हुआ है। हालांकि संजू सैमसन, पृथ्वी शॉ टीम में जगह पाने वाले खिलाडियों में सबसे आगे हैं। अब देखना होगा धवन की जगह टीम में किस खिलाड़ी को मौका मिलता है। इससे पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में फील्डिंग के दौरान धवन चोटिल हो गए थे, धवन फाइनल मैच में बल्लेबाजी करने भी नहीं उतरे थे।
India opener Shikhar Dhawan ruled out of five-match T20 series against New Zealand due to shoulder injury #shikhardhawan #bcci #indvnz
— Press Trust of India (@PTI_News) January 21, 2020
भारत बनाम न्यूजीलैंड T20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
मैच | तारीख | लोकेशन | समय |
पहला T20 | 24 जनवरी 2020 | इडेन पार्क स्टेडियम, ऑकलैंड | 12:30 am शुरू |
दूसरा T20 | 26 जनवरी 2020 | इडेन पार्क स्टेडियम, ऑकलैंड | 12:30 am शुरू |
तीसरा T20 | 29 जनवरी 2020 | सेडन पार्क स्टेडियम, हैमिल्टन | 12:30 am शुरू |
चौथा T20 | 31 जनवरी 2020 | स्काई स्टेडियम, वेलिंग्टन | 12:30 am शुरू |
पांचवा T20 | 2 फरवरी 2020 | बे ओवेल, माउंट मॉन्गनुई | 12:30 am शुरू |
भारत बनाम न्यूजीलैंड 3 वनडे मैच का पूरा शेड्यूल
मैच | तारीख | लोकेशन | समय |
पहला वनडे | 5 फरवरी 2020 | सेडन पार्क स्टेडियम, हैमिल्टन | 7:30 am शुरू |
दूसरा वनडे | 8 फरवरी 2020 | इडेन पार्क स्टेडियम, ऑकलैंड | 7:30 am शुरू |
तीसरा वनडे | 11 फरवरी 2020 | बे ओवल, माउंट मॉन्गनुई | 7:30 am शुरू |
भारत बनाम न्यूजीलैंड 2 टेस्ट मैच सीरीज का पूरा शेड्यूल
मैच | तारीख | लोकेशन | समय |
पहला टेस्ट | 21-25 फरवरी | बेसिन रिजर्व, वेलिंग्टन | 4:00 am शुरू |
दूसरा टेस्ट | फरवरी 29-4 मार्च | हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च | 4:00 am शुरू |
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS