एक और आलीशान घर के मालिक बने MS Dhoni, तस्वीरें हो रहीं वायरल

खेल। भारतीय पूर्व कप्तान (Indian Former Captain) एमएस धोनी (MS Dhoni) एक और आशियाने के मालिक हो गए हैं। दरअसल धोनी ने हाल ही में पुणे (Pune) के पिंपरी चिंचवड (Pimpri Chinchwad) में नया घर खरीदा है। बता दें कि धोनी का नया घर रावेत के एस्टाडो प्रेसिडेंशियल सोसाइटी में है।
वहीं धोनी ने पिछले साल मुंबई (Mumbai) में भी एक घर खरीदा था, जिसकी तस्वीर उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी (Sakshi Singh Dhoni) ने शेयर की थी। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान धोनी फिलहाल रांची के अपने फार्म हाउस में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। कोरोना के कारण आईपीएल का 14वां सीजन (IPl 14) स्थगित हो गया था। जिसके बाद से ही माही परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।
हालांकि, धोनी आईपीएल के बचे हुए मैचों के लिए सीएसके के साथ जुड़ेंगे। वहीं बीसीसीआई (BCCI) ने ऐलान किया है टूर्नामेंट के बचे हुए 31 मैच सितंबर-अक्टूबर में खेले जाएंगे। साथ ही ये मुकाबले UAE में होंगे।
क्रिकेट मैदान हो या मैदान से बाहर धोनी को पता है कि निवेश कब और कैसे करना है। तभी तो क्रिकेट के मैदान में भी कई खिलाड़ी उनके खेल से वाकिफ हैं। वहीं मैदान के बाहर भी उन्हें निवेश के बारे में काफी अच्छी जानकारी है। ऐसा नहीं है कि धोनी को क्रिकेट की जानकारी है, उन्हें क्रिकेट के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बिजनेस की भी जानकारी है। धोनी एंटरटेनमेंट बिजनेस में पहले ही कदम रख चुके हैं। उनकी एक प्रोडक्शन कंपनी भी है, जिसे 'एमएसडी एंटरटेनमेंट' के नाम से जाना जाता है। जिसका ऑफिस मुंबई में है। साथ ही प्रोडक्शन कंपनी की हेड धोनी की वाइफ साक्षी हैं।
इन सब के अलावा धोनी के पास रांची में एक आलीशान फार्म हाउस भी है जो सात एकड़ में फैला है। वह अक्सर अपना खाली वक्त इसी फार्म हाउस में बिताते हैं। वहीं भारतीय टीम के लगभग सभी क्रिकेटर इस फार्म हाउस में आकर इसकी खूबसूरती का लुत्फ उठा चुके हैं।
बता दें कि इस फार्म हाउस को बनने में करीब तीन साल का समय लगा है। इसके साथ ही माही यहां खेती में भी हाथ आजमाते नजर आए हैं। उन्हें खेती करना भी काफी पसंद है। इस फार्म हाउस में इंडोर स्टेडियम, स्वीमिंग पूल और जिम है।
साथ ही धोनी के इस फार्म हाउस के लॉन में उनके फेवरेट पेट्स दिखाई पड़ते हैं। धोनी यहीं पर अपने इन पेट्स को ट्रेनिंग भी देते हैं। उन्होंने कई बार अपने डॉग्स को ट्रेनिंग देते हुए वीडियो भी शेयर किए हैं।
महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इस दिग्गज खिलाड़ी के जलवे अब सिर्फ आईपीएल में देखने को मिलते हैं। उन्होंने तमाम तरह की अटकलों को धता बताते हुए अचानक रिटायरमेंट का ऐलान किया था। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने वनडे विश्वा कप, टी20 विश्वन कप और चैम्पियन्स ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS