IPL Auction: ऑस्ट्रलियाई खिलाडियों पर बरसा पैसा, कमिंस साढ़े 15 करोड़ तो मैक्सवेल को 10 करोड़ से अधिक में खरीदा

कोलकाता में इस समय दुनिया की सबसे बड़ी T20 लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के लिए खिलाड़ियों की बोली लगाई जा रही है। अभी तक लगी बोली को देखे तो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर खूब पैसा बरसा है। ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ पेट कमिंस के लिए कोलकाता नाईट राइडर्स ने साढ़े 15 करोड़ खर्च किए तो किंग्स इलेवन पंजाब ने आल राउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल के लिए 10 करोड़ से अधिक राशि खर्च की। चलिए आपको बताते हैं कि किस टीम ने किस खिलाड़ी पर सबसे अधिक रुपयों की बोली लगाई है।
चेन्नई सुपर किंग -
चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक तीन को खिलाडियों को ख़रीदा है जिसमे से सबसे महंगे हैं भारतीय स्पिनर पीयूष चावला को CSK ने 6 करोड़ 75 लाख में ख़रीदा है। जबकि सैम करन को 5 करोड़ 50 लाख, जोश हेज़लवुड को 2 करोड़ खर्च कर टीम में शामिल किया है।
दिल्ली कैपिटल-
दिल्ली कैपिटल टीम ने वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज़ शिमरॉन हेटमायर पर अभी तक सबसे अधिक की बोली लगाई है। दिल्ली ने शिमरॉन को 6 करोड़ 75 लाख में खरीदा है।
अलेक्स केरी - (2 करोड़ 40 लाख)
जैसन रॉय - (1 करोड़ 50 लाख)
क्रिस वॉक्स - (1 करोड़ 50 लाख)
किंग्स इलेवन पंजाब-
किंग्स 11 पंजाब के पूर्व कप्तान और ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज़ को पंजाब ने 10 करोड़ 75 लाख में ख़रीदा है।
शेल्डन कॉट्रेल - (8 करोड़ 50 लाख)
रवि बिश्नोई - (2 करोड़)
दीपक हूडा - (50 लाख)
जेम्स नीशम - (50 लाख)
ईशान पोरेल - (20 लाख)
कोलकाता नाईट राइडर्स-
कोलकाता ने ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ पेट कमिंस को अब तक की सबसे अधिक कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया है। कोलकाता ने पेट कमिंस के लिए 15 करोड़ 50 लाख खच किए हैं।
इयोन मॉर्गन - (5 करोड़ 25 लाख)
वरुण चक्रवर्थी - (4 करोड़)
राहुल त्रिपाठी - (60 लाख )
एम सिद्धार्थ - (20 लाख)
मुंबई इंडियंस-
मुंबई इंडियंस ने अब तक सबसे अधिक बोली ऑस्ट्रलियन तेज़ गेंदबाज़ नेथन कल्टर पर लगाई है। मुंबई इंडियन ने नेथन पर 8 करोड़ खर्च किए हैं।
क्रिस लीन - (8 करोड़)
सौरभ तिवारी - (50 लाख)
राजस्थान रॉयल्स-
राजस्थान रॉयल्स ने रोबिन उथप्पा को सबसे अधिक 3 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है। इससे पहले रोबिन KKR का हिस्सा थे।
जयदेव उनादकट - (3 करोड़)
यशस्वी जैस्वाल - (2 करोड़ 40 लाख)
कार्तिक त्यागी - (1 करोड़ 30 लाख )
अनुज रावत - (80 लाख)
डेविड मिल्लर - (75 लाख)
आकाश सिंह - (20 लाख
रॉयल चैलेंजर बैंगलोर-
आरसीबी ने सबसे ऊँचा दांव साउथ अफ़्रीकी आल राउंडर क्रिस मोरिस पर खेला है, आरसीबी ने क्रिस को 10 करोड़ में ख़रीदा है।
एरॉन फिंच - (4 करोड़ 40 लाख)
सनराइसर हैदराबाद-
सनराइसर हैदराबाद ने अभी तक सबसे बड़ी बोली ऑस्ट्रेलिआई खिलाड़ी मिचेल मार्श पर लगाई है। हैदराबाद ने मार्श को 2 करोड़ में ख़रीदा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS