Rohit Sharma का नया लुक देख वाइफ रितिका ने दिया मजेदार रिएक्शन, वायरल हो रहा कमेंट

खेल। भारतीय टीम (Indian team) के वनडे (ODI) और टी20 (T20) टीम के हाल ही में कप्तान बने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इन दिनों क्रिकेट से दूर हैं। रोहित अपनी चोट के चलते साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ टेस्ट समेत वनडे सीरीज का भी हिस्सा नहीं हैं। रोहित बेंगलुरु (Bengaluru) की नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इसी दौरान रोहित शर्मा का एक नया लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें रोहित क्लीन शेव लुक में नजर आ रहे हैं।
रितिका का रिएक्शन
रोहित के नए लुक को देखने के बाद फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। इनमें खुद रोहित की पत्नी रितिका भी शामिल हैं। रितिका ने रोहित के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, इतने परेशान क्यों नजर आ रहे हो? रोहित हमेशा दाढ़ी रखते हैं। उनका यह लुक हर किसी को हैरान कर रहा है।
केएल राहुल होंगे कप्तान
दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले विराट कोहली के बाद रोहित को भारतीय वनडे टीम का कप्तान बनाया। उन्हें टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम इंडिया का उप कप्तान बनाया गया था लेकिन अफ्रीका रवाना होने से पहले रोहित अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए और फिर टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए। अब रोहित शर्मा पूरी तरह फिट ना होने के कारण वनडे सीरीज में भी खेलते नजर नहीं आएंगे उनकी जगह केएल राहुल टीम की कमान संभालने को दी गई है।
बता दें कि, इंग्लैंड में खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान रोहित ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान रोहित ने 4 टेस्ट मुकाबलों में 52.57 की शानदारऔसत के साथ 368 रन जड़े। वह रूट के बाद सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। रोहित ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2021 नवंबर में खेला। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने 3-0 से सीरीज पर अपना कब्जा जमाया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS