India World Cup Squad: भारतीय टीम में दिखा मुंबई इंडियंस का दबदबा, IPL की इन तीन टीम से नहीं मिली किसी को जगह

India World Cup Squad 2023: टीम इंडिया (Team India) ने हाल ही में वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। भारत में आयोजित हो रहे वर्ल्ड कप 2023 के लिए संतुलित टीम की घोषणा की गई है। इसकी टीम की घोषणा इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कैंडी में प्रेस वार्ता के दौरान की। इस चयन को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग चर्चा छिड़ गई है। इस चयन को अब आईपीएल टीम से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, चयन समिति का इससे कोई लेना-देना नहीं है। इस दौरान सबसे अधिक मुंबई इंडियंस टीम फैन के निशाने पर है। बता दें कि मुंबई इंडियंस के चार खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
आईपीएल टीम और उनके वर्ल्ड कप में शामिल खिलाड़ी
भारतीय क्रिकेट चयन समिति ने वर्ल्डकप के लिए तीन आधारों को शामिल करते हुए संतुलित टीम का चयन किया है। इस दौरान सबसे अधिक खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के हैं।
1. मुंबई इंडियंस से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह को भारतीय वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया है।
2. गुजरात टाइटंस: दो खिलाड़ी शुबमन गिल और हार्दिक पांड्या
3. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: दो खिलाड़ी विराट कोहली और मोहम्मद सिराज
4. कोलकाता नाइट राइडर्स: दो खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर और श्रेयस अय्यर
5. चेन्नई सुपर किंग्स: एक खिलाड़ी रविंद्र जड़ेजा
6. लखनऊ सुपर जाइंट्स: एक खिलाड़ी केएल राहुल
हैदराबाद, राजस्थान और पंजाब से नहीं है एक भी खिलाड़ी
वर्ल्ड कप के लिए के लिए चयनित भारतीय टीम (Indian Team) में हैदराबाद, राजस्थान और पंजाब से एक भी खिलाड़ी शामिल नहीं है। इसको भी लेकर सवाल सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस द्वारा पूछ जा रहा है। सबसे अधिक राजस्थान रायल्स टीम के फैन नाराज दिख रहे हैं। इसकी मुख्य वजह है भारतीय टीम में संजू सैमसन का नहीं चुना जाना है।
Also Read: World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए Team India का चयन, Sanju को नहीं मिली जगह, देखें लिस्ट...
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS