वीरेंद्र सहवाग सुंदर लड़की को देखकर मारते थे छक्के, जानिए उनसे जुड़ा यह किस्सा

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज स्टेडियम में आने वाली सुंदर लड़कियों से प्रभावित रहते थे। सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) तो सुंदर लड़की को देखकर उसी दिशा में छक्के मारते थे। इसका खुलासा खुद सहवाग की तरफ से किया गया है।
एक चैट शो में वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान और अश्विन से पूछा गया कि क्या वह कभी सुंदर लड़की को देखकर छक्के मारते थे। तब वीरेंद्र सहवाग ने इसका जवाब हां में दिया और पूरा किस्सा बताया। वहीं जहीर खान ने कहा कि मैं तो गेंदबाज हूं लेकिन अश्विन और वीरेंद्र सहवाग बल्लेबाज भी हैं। तब वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि लगातार तीन छक्के तो जहीर खान ने भी मारे हैं। तब जहीर खान ने कहा वह सब किस्मत से लगे थे। दूसरी तरफ अश्विन अश्विन ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया।
अपनी पत्नी की दिशा में मारते थे छक्के
इस सवाल का वीरेंद्र सहवाग ने लास्ट में जवाब देते हुए कहा कि उनकी पत्नी जहां पर बैठी होती थी, वह उस दिशा में छक्के मारते थे। हालांकि उन्होंने ऐसा कब किया था, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया। जहीर खान ने कहा कि वह अगर इस तरह छक्के मार सकते तो, वह बल्लेबाज बन जाते। लगातार तीन छक्के बाई चांस मारे थे। वहीं ऑलराउंडर अश्विनी इसके संबंध में कोई जवाब नहीं दिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS