IPL 2019 MI vs RR: मैदान पर उतरते ही मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी

IPL 2019 MI vs RR
आईपीएल 2019 के 27वें मैच में अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार को एक भी गेंद फेंके जाने से पहले ही मुंबई इंडियंस (MI) ने इतिहास रच दिया। दरअसल रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस 200 टी20 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई।
रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई ने इंग्लिश काउंटी टीम समरसेट को पीछे छोड़ दिया, जिसने 199 टी 20 मैच खेले हैं। मुंबई इंडियंस तीन बार की आईपीएल चैंपियन रही है, जिसने 2013, 2015 और 2017 में खिताब जीता है, और अब दो बार चैंपियंस लीग टी20 जीता है।
IPL 2019 DC vs KKR: शिखर धवन के बेटे जोरावर के लिए 'बेबीसीटर' बने ऋषभ पंत, वायरल हुआ VIDEO
मुंबई इंडियंस के अलावा सबसे अधिक टी20 मैच खेलने वाली टीम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आईपीएल की दो अन्य फ्रेंचाइजी हैं जो शीर्ष पांच में शामिल हैं।
जबकि आईपीएल 2019 में खराब फॉर्म से गुजर रही आरसीबी 188 T20 मैच के साथ चौथे स्थान पर है, केकेआर, ससेक्स के साथ पांचवें स्थान पर और हैम्पशायर 194 टी20 मैचों के साथ तीसरे स्थान पर है।
बता दें कि चोट लगने के बाद रोहित शर्मा ने टीम में वापसी की है। मुंबई इंडियंस को अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है और एक जीत के साथ वह गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के पीछे यानि दूसरे स्थान पर आ जाएगी।
एक टीम द्वारा सर्वाधिक टी20 मैच:
200 मुंबई इंडियंस
199 समरसेट
194 हैम्पशायर
188 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
187 ससेक्स/कोलकाता नाइट राइडर्स
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS