IPL 2019: मैच से ठीक पहले राजस्थान रॉयल्स ने अजिंक्य रहाणे को कप्तानी से हटाया

IPL 2019 MI vs RR
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को अजिंक्य रहाणे कि जगह इंडियन प्रीमियर लीग के सत्र के बीच में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की बागडोर सौपीं दी गयी। स्मिथ ने गेंद से छेड़छाड़ मामले में एक साल का प्रतिबंध झलने के बाद टीम में वापसी की है। मुंबई इंडियन्स के खिलाफ शनिवार को खेले जाने वाले मैच से पहले यह घोषणा की गयी। राजस्थान की टीम आठ में छह मैच गंवा चुकी है और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उन्हें बाकी बचे छह में से कम से कम पांच मैचों में जीत दर्ज करना होगा।
टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया
स्मिथ को 2018 सत्र के लिए भी टीम का कप्तान बनाया गया था लेकिन प्रतिबंध के कारण वह टीम के साथ नहीं जुड़ पाये थे जिसके बाद रहाणे ने टीम की कमान संभाली थी। टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया कि आईपीएल के आगामी मैचों में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीम स्मिथ राजस्थान रॉयल्स का नेतृत्व करेंगे। अजिक्य रहाणे ने शानदार तरीके से टीम की अगुवाई की और पिछले साल प्लेऑफ तक लेकर गये, लेकिन फ्रेंचाइजी को लगा कि 2019 में टीम के अभियान को सही से आगे बढ़ाने के लिए नये तरीकों की जरूरत है।
स्मिथ बने कप्तान
उन्होंने कहा कि स्मिथ हमेशा से राजस्थान रॉयल्स के नेतृत्व टीम के साथ रहे थे और रहाणे भी टीम में अहम भूमिका निभाएंगे। राजस्थान की टीम अंक तालिका में आगे बढ़ने के लिए छोटा सा बदलाव किया है। स्मिथ हालांकि राजस्थान रायल्स के साथ एक मई तक ही रहेंगे लेकिन टीम ने तब तक लीग के अपने ज्यादतर मैच खेल लिये होंगे। स्मिथ ने इस सत्र में सात मैचों में 37.20 की औसत से 73 रन बनाये है जिसमें 73 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। रहाणे ने 25.12 की औसत से 201 रन बनाये है। उनका शीर्ष स्कोर 70 रन का है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS