IPL 2019 MI vs SRH: मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच प्रीव्यू, लाइव स्ट्रीमिंग, प्लेइंग 11

IPL 2019 MI vs SRH
प्लेऑफ की लड़ाई एक भयंकर मोड़ लेने वाली है जब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आपस में भिड़ेगी। मुंबई अपने पिछले तीन मुकाबलों में से दो को खोने के बाद हाल ही में एक खराब फॉर्म से गुजर रही है, जबकि हैदराबाद एक और जीत हासिल कर प्लेऑफ में अपना जगह सुरक्षित करना चाहेगी।
इस सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार आपस में टकराएंगी। हैदाराबाद में खेले गए पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स को 40 रन से हराया था। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अबतक शानदार प्रदर्शन किया है। अपने 12 लीग मैचों में सात जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है।
वहीँ दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने आईपीएल अभियान की शानदार शुरुआत के बाद पिछले कुछ मैचों में संघर्ष किया है। हैदराबाद 12 लीग मैचों में 12 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो के लीग से जाने के बाद हैदराबाद को भारी नुकसान हुआ है।
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई का रिकॉर्ड
कुल मैच- 70
पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच जीते - 35
पहले गेंदबाजी करते हुए मैच जीते - 35
पहली पारी का औसत स्कोर- 166
दूसरी पारी का औसत स्कोर- 154
उच्चतम कुल स्कोर- 235/1 (20 ओवर) आरसीबी बनाम मुंबई
सबसे कम कुल स्कोर- 67/10 (15.2 ओवर) केकेआर बनाम मुंबई
उच्चतम स्कोर का पीछा - 198/7 (20 ओवर) मुंबई बनाम पंजाब
सबसे कम स्कोर का बचाव - 135/6 (20 ओवर) डिसीजी बनाम मुंबई द्वारा
Match Details
दिनांक: गुरुवार, 2 मई 2019
समय: रात 08:00 बजे से
स्थान: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
लाइव टेलीकास्ट: स्टार नेटवर्क
ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: हॉटस्टार
हेड टू हेड रिकॉर्ड
कुल - 13, मुंबई इंडियंस-6, सनराइजर्स हैदराबाद-7
वानखेड़े में हेड टू हेड रिकॉर्ड
कुल- 4, मुंबई इंडियंस- 3, सनराइजर्स हैदराबाद-1
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एविन लुईस, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुनाल पांड्या, बरिंदर शरण, राहुल चाहर, लसिथ मलिंगा, जसप्रित बुमराह
सनराइजर्स हैदराबाद: मार्टिन गुप्टिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन (कप्तान), विजय शंकर, दीपक हुड्डा, मोहम्मद नबी, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, संदीप शर्मा
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS