IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, तीन दिग्गज खिलाड़ी के बाद अब कप्तान स्मिथ भी छोड़ेंगे टीम का साथ

IPL 2019
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ 30 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ मैच के बाद आईपीएल के मौजूदा सीजन को छोड़ देंगे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान 30 मई से शुरू होने वाले आगामी विश्व कप की तैयारी के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल होंगे। स्मिथ ने गुरुवार को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के मैच के बाद इस खबर की पुष्टि की।
मैच के बाद स्मिथ ने कहा कि अब हम अपने कुछ खिलाड़ियों को खो देंगे। जोफ्रा और स्टोक्स आज रात इंग्लैंड वापस चले जाएंगे। दो बड़े खिलाड़ियों की जगह को भरना होगा। मैं 13वें मुकाबले तक टीम के साथ रहूंगा। बैंगलुरू के खिलाफ मुकाबले के बाद मैं भी वापस लौट जाउंगा। उम्मीद है मैं टीम को अपना योगदान दे पाउं। देखें अगर हम कुछ और मुकाबलों में जीत हासिल कर पाते हैं।
स्मिथ के कप्तान बनते ही बदली टीम कि किस्मत
स्मिथ को हाल ही में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में रॉयल्स के खराब प्रदर्शन के बाद टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। रहाणे के नेतृत्व में रॉयल्स ने 8 मैचों में सिर्फ दो मैच जीता था। स्मिथ ने अपनी कप्तानी की शुरुआत धमाकेदार तरीके से करते हुए तीन बार के विजेता मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया था। उन्होंने अपनी कप्तानी में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अपनी पहली हार का स्वाद चखा।
हालांकि स्मिथ की अगुवाई वाली टीम ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से हरा दिया। 11 मैचों में से 4 जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर है और उसे प्ले-ऑफ में जगह बनाने के लिए अपने सभी शेष लीग मैच जीतने की आवश्यकता है। ऐसे में स्मिथ का जाना टीम के लिए एक बड़ा झटका होगा।
स्मिथ के अलावे ये ख़िलाड़ी भी बाहर
राजस्थान को 4 मई को स्मिथ के बिना ही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना अंतिम लीग खेल खेलना होगा। बता दें कि स्मिथ के साथ ही राजस्थान रॉयल्स शेष तीन मैचों में बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर की कमी भी महसूस करेंगे। दरअसल ये दोनों इंग्लैंड के खिलाड़ी अपने नेशनल टीम में शामिल होंगे। रॉयल्स पहले ही जोस बटलर की सेवाएं खो चुके हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS