IPL 2020 Auction : एकबार फिर से बरसा खिलाड़ियों पर पैसा, सबसे मंहगे बिके पैट कमिंस

आईपीएल के 13वें सीजन के लिए हुई नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर पैट कमिंस सबसे महंगे 15.50 करोड़ में बिके। वह आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं। उन्हें कोलकाता ने खरीदा। कमिंस उन 7 खिलाड़ियों में शामिल थे, जो सबसे ज्यादा 2 करोड़ की बेस प्राइस वाली लिस्ट में थे।
आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले भारत के युवराज सिंह हैं। उन्हें दिल्ली ने 2015 में 16 करोड़ में खरीदा था। विकेट लेने के बाद सेल्यूट मारने वाले वेस्टइंडीज के शेल्डन कॉटरेल 8.5 करोड़ में बिके। उन्हें पंजाब ने खरीदा। वह अपनी बेस प्राइस 50 लाख से 17 गुना ज्यादा यानी 8.5 करोड़ में बिके। नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय पीयूष चावला रहे। उन्हें 6.75 करोड़ कीमत चुकाकर चेन्नई ने खरीदा। उनकी बेस प्राइस 1 करोड़ थी।
नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का दबदबा रहा। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिये मशहूर ग्लेन मैक्सवेल के लिए दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब ने खासी दिलचस्पी दिखाई। पंजाब की टीम 10.75 करोड़ रुपये की बोली लगा कर 31 साल के इस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने में सफल रही। किंग्स इलेवन पंजाब इस आईपीएल में नीलामी में 42.70 करोड़ रुपये की सबसे अधिक राशि के साथ शामिल हुआ। मैक्सवेल और कमिंस दोनों ने आईपीएल के पिछले सत्र से नाम वापस ले लिया था।
सबसे महंगे बिके खिलाड़ी
खिलाड़ी कीमत फ्रेंचाइजी
पैट कमिंस 15.50 कोलकाता
ग्लेन मैक्सवेल 10.75 पंजाब
क्रिस मॉरिस 10 बेंगलुरु
शेल्डन कॉटरेल 8.5 पंजाब
नाथन कूल्टर 8 मुंबई
पीयूष चावला 6.75 चेन्नई
सैम करन 5.50 चेन्नई
इयॉन मोर्गन 5.25 कोलकाता
(कीमत करोड़ों में)
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS