Dc vs Kxip : किंग्स 11 पंजाब के पास है धमाकेदार बल्लेबाज, जानिए क्या है संभावित प्लेइंग 11

IPL 2020 : दिल्ली कैपिटल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आज शाम साढ़े 7 बजे से मुकाबला शुरू होगा। दिल्ली और पंजाब के बीच होने वाला ये मुकाबला बड़ा शानदार होने वाला है क्योंकि, आज के मुकाबले में टी20 के धुरंधर खेलने वाले हैं। किंग्स 11 पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल, विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल और ग्लेंन मैक्सवेल मैदान पर उतरने वाले हैं।
दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए हालांकि मैच से पहले परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी गेंदबाज इशांत शर्मा अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए हैं, और आज उनका मुकाबला खेलना मुश्किल है। चलिए आपको बताते हैं कि इशांत के बाहर होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स टीम की प्लेइंग क्या होने वाली है। वहीं स्टार बल्लेबाजों से सजी हुई किंग्स 11 पंजाब की संभावित प्लेइंग 11 पर भी नजर डालते हैं।
UAE: Delhi Capitals (DC) team departs from their hotel in Dubai, ahead of their first #IPL2020 match against Kings XI Punjab at Dubai International Cricket Stadium today pic.twitter.com/hHLOlYnwzQ
— ANI (@ANI) September 20, 2020
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11 (संभावित) - श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, ऋषभ पंत, शिमरॉन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, कागिसो रबाडा, रविचंद्रन आश्विन, अक्षर पटेल, एनरिच नॉर्टजे, मोहित शर्मा
किंग्स XI पंजाब प्लेइंग 11 (संभावित) - क्रिस गेल, लोकेश राहुल, ग्लेंन मैक्सवेल, निकोलस पूरण, मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, मोहम्मद शमी, मुजीब उर रहमान, रवि बिश्नोई, ईशान पोरेल, कृष्णप्पा
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS