IPL 2020 : इस रिकॉर्ड में धोनी से आगे हैं भारतीय क्रिकेट टीम का ये विकेट कीपर

IPL 2020 : इस रिकॉर्ड में धोनी से आगे हैं भारतीय क्रिकेट टीम का ये विकेट कीपर
X
IPL 2020 : महेंद्र सिंह धोनी (Ms Dhoni) दुनिया के सफल कप्तान होने के साथ दुनिया के वर्ल्डक्लास विकेट कीपर भी रहे हैं। लेकिन आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी को बतौर विकेट कीपर एक रिकॉर्ड के मामले में इस भारतीय खिलाड़ी ने पछाड़ रखा है।

IPL 2020 : इंडियन प्रीमियर लीग 2020 को लगभग एक महीने बचे हैं। सभी भारतीय क्रिकेट प्रशंसक आईपीएल 2020 को लेकर इसलिए भी उत्सुक है क्योंकि वो पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को करीब एक साल के अंतराल के बाद मैदान पर छक्के चौके लगते हुए देखेंगे।

आईपीएल 2020 का पहला मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। महेंद्र सिंह धोनी (Ms Dhoni) दुनिया के सफल कप्तान होने के साथ दुनिया के वर्ल्डक्लास विकेट कीपर भी रहे हैं। लेकिन आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी को बतौर विकेट कीपर एक रिकॉर्ड के मामले में इस भारतीय खिलाड़ी ने पछाड़ रखा है।

आईपीएल 2020 महेंद्र सिंह धोनी (IPL 2020 MS Dhoni)

महेंद्र सिंह धोनी की विकेट कीपिंग पर कोई संदेह नहीं कर सकता बल्कि गेंदबाज का भी भरोसा तब और बढ़ जाता है जब विकेट के पीछे एमएस धोनी खड़े हों। भारतीय क्रिकेट टीम के अन्य विकेट कीपर और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल समेत अन्य कई टीमों में खेल चुके दिनेश कार्तिक ने महेंद्र सिंह धोनी को सर्वाधिक कैच के मामले में पीछे छोड़ा हुआ है।


महेंद्र सिंह धोनी और दिनेश कार्तिक आईपीएल के पहले संस्करण (आईपीएल 2008) से खेल रहे हैं। एमएस धोनी आईपीएल में दो टीमों (चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे) के साथ जुड़े हैं। वहीं दिनेश कार्तिक दिल्ली कैपिटल, मुंबई इंडियंस समेत कुल 6 टीमों की ओर से खेल चुके हैं। बतौर विकेट कीपर दिनेश कार्तिक ने 101 कैच पकडे हैं जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने 94 कैचों के साथ दूसरे नंबर पर है।


सर्वाधिक स्टंप्स के मामले में महेंद्र सिंह धोनी पहले नंबर हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में 38 स्टंप्स किए हैं और पहले नंबर है। जबकि दूसरे नंबर पर 32 स्टम्स के साथ रोबिन उत्थपा है और तीसरे नंबर पर 30 स्टम्स के साथ दिनेश कार्तिक है।

आईपीएल 2020 की शुरुआत 29 मार्च को होगी जबकि इसका फाइनल मैच 24 मई को खेला जाएगा। आईपीएल 2020 का आधिकारिक शेड्यूल जारी किया जा चुका है। आईपीएल 2020 की समाप्ति के बाद आल स्टार मैच का आयोजन भी होगा जिसमें आईपीएल के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी शामिल होंगे।

Tags

Next Story