MI vs CSK : मैच से पहले सुरेश रैना का CSK टीम के लिए संदेश

MI vs CSK : मैच से पहले सुरेश रैना का CSK टीम के लिए संदेश
X
MI vs CSK : चेन्नई सुपर किंग्स टीम अबू धाबी के लिए रवाना हो चुकी है। चेन्नई सुपर किंग्स टीम दुबई में ठहरी हुई है और यहीं अभ्यास कर रही थी। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पहला मैच अबुधाबी में खेला जाना है।

आईपीएल 2020 के इंतजार की घड़ी अब समाप्त हो चुकी है, आज मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पहले मैच से इस सीजन की शुरुआत होने जा रही है। भारतीय क्रिकेट फैंस इसको लेकर काफी उत्साहित है, क्योंकि करीब 7 महीने बाद भारतीय प्लेयर्स क्रिकेट खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

सुरेश रैना का चेन्नई को संदेश

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले सुरेश रैना ने टीम को बेस्ट ऑफ लक कहा, और उम्मीद जताई कि चेन्नई सुपर किंग्स टीम टूर्नामेंट में अच्छा करेगी। सुरेश रैना ने कहा - मेरे लिए यकीं करना मुश्किल है कि मै टीम के साथ नहीं हूं, लेकिन मेरी सुभकामनाएं टीम के साथ है। आपको बता दें कि टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही सुरेश रैना यूएई से भारत लौट आए थे।

पूर्व क्रिकेटर ने दी मुंबई इंडियंस को शुभकामनाएं

आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम मुंबई इंडियंस को पूर्व साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने शुभकामनाएं दी। हर्शल गिब्स मुंबई इंडियंस के लिए भी बतौर ओपनर खेलते थे।

अबुधाबी के लिए रवाना चेन्नई सुपर किंग्स टीम

चेन्नई सुपर किंग्स टीम अबू धाबी के लिए रवाना हो चुकी है। चेन्नई सुपर किंग्स टीम दुबई में ठहरी हुई है और यहीं अभ्यास कर रही थी। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पहला मैच अबुधाबी में खेला जाना है। आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स 5:30 बजे तक अबुधाबी स्टेडियम में पहुंचेगी।


Tags

Next Story