IPL 2020 : ये खिलाड़ी लेते हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा पैसा, जानें आईपीएल की हर टीम के सबसे महंगा खिलाड़ी के बारे में

IPL 2020 : भारत में क्रिकेट की लोकप्रियता दुनिया भर के देशों की तुलना में कहीं अधिक है। भारत में क्रिकेट को लेकर लोगों में अलग ही दीवानगी रहती है तभी तो भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों की आय अन्य देशों की तुलना में अधिक होती है। भारत में आईपीएल को लेकर अब एक अलग ही प्रकार का जूनून देखने को मिलता है।
भारतीय क्रिकेट टीम में एकसाथ खेलने वाले धुरंधर जब आईपीएल में आमने सामने होते हैं तो अलग ही नजारा होता है। इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीगों में सबसे ऊपर है और यहां खिलाडियों को भी खूब कमाई होती है। आइए आपको बताते हैं कि आईपीएल की हर टीम में कौन सा खिलाड़ी है जो सबसे अधिक राशि लेता है।
विराट कोहली Royal Challengers Bangalore
आईपीएल में बेशक विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को कोई खिताब न जिताया हो लेकिन सबसे अधिक राशि लेने के मामले में विराट कोहली सबसे आगे हैं। आईपीएल का खिताब कई बार जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स भी अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इतनी राशि नहीं देती न ही मुंबई इंडियंस अपने कप्तान रोहित शर्मा को देती है जितनी विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से लेते हैं। विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) - प्राइस 17 करोड़
पेट कमिंस Kolkata Knight Riders
आईपीएल 2020 के ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले पेट कमिंस कोलकाता नाईट राइडर्स के सबसे महंगे खिलाड़ी है। पेट कमिंस आईपीएल में (साढ़े 15 करोड़) दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी भी हैं।
महेंद्र सिंह धोनी Chennai Super Kings
आईपीएल 2020 में क्रिकेट प्रशंसक धोनी की वापसी को लेकर भी उत्साहित है। 29 मार्च को होने वाले आईपीएल के पहले मुकाबले में जब धोनी खेलने उतरेंगे तो क्रिकेट प्रशंसकों का 1 साल का इंतजार खत्म होगा। जैसा आप जानते हैं कि पिछले साल खेले गए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद से धोनी ने कोई क्रिकेट मैच नहीं खेला है। महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स टीम में सबसे अधिक राशि लेते हैं। एम एस धोनी आईपीएल प्राइस - 15 करोड़
रोहित शर्मा Mumbai Indians
मुंबई इंडियंस आईपीएल की सभी टीमों में सबसे अमीर टीम है। मुंबई इंडियंस अपने कप्तान को सबसे अधिक राशि पे करती है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी है। रोहित शर्मा आईपीएल प्राइस - 15 करोड़
रिषभ पंत Delhi Capitals
रिषभ पंत दिल्ली कैपिटल टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी है। बेशक रिषभ पंत भारतीय क्रिकेट टीम में अभी स्ट्रगल कर रहे हों लेकिन आईपीएल में उनका बल्ला अच्छे अच्छे गेंदबाजों के छक्के छुड़ा देता है। रिषभ पंत को आईपीएल में धोनी और रोहित शर्मा जितनी राशि मिलती है। रिषभ पंत आईपीएल प्राइस - 15 करोड़
डेविड वार्नर Sunrisers Hyderabad
ऑस्ट्रेलिया टीम के विस्फोटक बल्लेबाज और आईपीएल में हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर अपनी टीम में सभी खिलाडियों की तुलना में सबसे ज्यादा कीमत लेते हैं। डेविड वार्नर आईपीएल प्राइस - 12 करोड़ 50 लाख
स्टीव स्मिथ Rajasthan Royals
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ राजस्थान रॉयल टीम की ओर से सबसे अधिक राशि लेने वाले खिलाड़ी हैं। स्टीव स्मिथ आईपीएल प्राइस - 12 करोड़ 50 लाख
के एल राहुल Kings 11 Punjab
के एल राहुल इस समय भारतीय क्रिकेट टीम का प्रमुख चेहरा हैं। के एल राहुल ऐसे बल्लेबाजों में शामिल है जिनके लिए बल्लेबाजी क्रम मायने नहीं रखता यानी किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए के एल राहुल अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं जो उन्होंने साबित भी किया है। के एल राहुल आईपीएल में पंजाब की टीम से खेलते हैं और किंग्स 11 पंजाब के सबसे महंगे खिलाड़ी भी है। के एल राहुल आईपीएल प्राइस - 11 करोड़
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS