IPL 2020 : मुंबई इंडियंस ने इस खिलाड़ी को टीम से हटाया, दिल्ली का ये हार्ड हिटर हुआ शामिल

IPL 2020 : मुंबई इंडियंस ने इस खिलाड़ी को टीम से हटाया, दिल्ली का ये हार्ड हिटर हुआ शामिल
X
IPL 2020: आईपीएल 2020 को लेकर टीमों ने खिलाड़ियों की अदला बदली शुरू कर दी है। आईपीएल की मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने लेग स्पिनर मयंक मार्कंडे को टीम से हटा दिया है यानि रिलीज कर दिया है।

IPL 2020 (आईपीएल 2020)

आईपीएल 2020 को लेकर टीमों ने खिलाड़ियों की अदला बदली शुरू कर दी है। आईपीएल की मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने लेग स्पिनर मयंक मार्कंडे को टीम से हटा दिया है यानिरिलीज कर दिया है। मयंक मार्कंडे की जगह मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर शेरफन रदरफोर्ड को टीम में शामिल किया है। शेरफन रदरफोर्ड वेस्टइंडीज की और से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ एक ट्रांसफर डील के तहत रदरफोर्ड को अपनी टीम में शामिल किया है।

मयंक मार्कंडे के आ जाने से दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी मजबूत हुई है, टीम में कगिसो रबाडा और इशांत शर्मा जैसे गेंदबाज पहले से ही मौजूद है। मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने मयंक मार्कंडे को रिलीज करने के बाद कहा कि हम मयंक मार्कंडे को उसके अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। वह एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। हम भाग्यशाली हैं कि हमने उसको तराशा है। यह हमारे लिए कठिन फैसला है, लेकिन हम उसे अच्छे क्रिकेटिंग संभावनाओं के लिए रिलीज कर रहे हैं। हम जानते हैं कि वह भारतीय क्रिकेट के एक और चमकते सितारे के रूप में उभरने की कगार पर है। वह हमेशा मुंबई इंडियंस फैमिली का हिस्सा रहेगा।


बता दें कि मुंबई इंडियंस को युवा खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए जाना जाता है। भारत के लिए मैच विनर बनने से पहले हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को भी मुंबई इंडियंस ने तैयार किया है। मयंक मार्कंडे का 2018 में मुंबई इंडियंस के साथ अच्छा डेब्यू सीजन था, जहां उन्होंने 15 विकेट लिए थे और उस संस्करण में अपनी टीम के लिए तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

हालांकि मुंबई इंडियंस ने 2019 सीजन में मार्कंडे की जगह राहुल चाहर को ज्यादा मौके दिए। वहीँ 2019 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ आईपीएल में डेब्यू करने वाले शेरफन रदरफोर्ड ने सात मैचों में 3 रन बनाए और एक विकेट लिया। रदरफोर्ड ने पिछले साल सीपीएल सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने आठ मैचों में 34.20 की औसत से 171 रन बनाए थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story