IPL 2020 : इन दो मामलों में रोहित शर्मा लगाएंगे दोहरा शतक, देखिए क्या है वो रिकॉर्ड

IPL 2020 : इंडियन प्रीमियर लीग में सर्वाधिक ख़िताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस समय चोटिल होकर भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर हैं। लेकिन उनके और मुंबई इंडियंस टीम के प्रशंसक दुआ कर रहे होंगे कि आईपीएल 2020 में रोहित शर्मा सभी मैच खेलें।
इंडियन प्रीमियर लीग 2020 की शुरुआत 29 मार्च से हो रही है जिसमें पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होना है। आईपीएल का आखिरी मैच यानी आईपीएल 2019 फाइनल मैच भी इन दोनों टीमों के बीच हुआ था जिसमें मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 1 रन से हराकर खिताब जीता था।
रोहित शर्मा आईपीएल रिकॉर्ड (Rohit Sharma Ipl Records)
मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी और एकमात्र खिलाड़ी है जिन्होंने 3 बार डबल सेंचुरी लगाई है। अब रोहित शर्मा आईपीएल में भी दो रिकार्ड्स में डबल सेंचुरी लगाने के बहुत नजदीक हैं।
दरअसल रोहित शर्मा ने आईपीएल में अब तक 188 मैच खेले हैं। आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस को ग्रुप मैचों में 14 मैच खेलने हैं यानी रोहित शर्मा के पास इस आईपीएल में मौका होगा कि वो मैच की संख्या में डबल सेंचुरी लगाएं।
रोहित शर्मा एक और मामले में डबल सेंचुरी लगाने वाले हैं और वो रिकॉर्ड है छक्कों का। रोहित शर्मा ने आईपीएल में अब तक 194 छक्के लगाए हैं यानी वो 200 छक्कों को पूरा करने के बेहद नजदीक है। जिस तरह रोहित शर्मा बल्लेबाजी करते हैं वो छक्कों के मामलों में 200 का आंकड़ा पहले दूसरे मैच में ही पूरा कर लेंगे।
रोहित शर्मा आईपीएल सेंचुरी
रोहित शर्मा ने आईपीएल इतिहास में एक बार शतक लगाया है। आईपीएल में रोहित शर्मा ने एकमात्र शतक 2012 में कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ लगाया था। रोहित शर्मा ने 36 बार अर्धशतक लगाया है।
Mumbai Indians Squad Ipl 2020
रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक, दिग्विजय देशमुख, जसप्रीत बुमराह, आदित्य तारे, सौरभ तिवारी, धवल कुलकर्णी, ट्रेंट बोल्ट, जयंत यादव, सूर्यकुमार यादव, नाथन, क्रुणाल पांड्या, पोलार्ड, मलिंगा, क्रिस लिन, राहुल चाहर, शेरफेन, हार्दिक पांड्या, अनमोलप्रीत सिंह, मोहसिन खान, मिचेल, बलवंत सिंह, ईशान किशन, अंकुश रॉय
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS