IPL 2020 : रोहित शर्मा ने किया खुलासा, क्यों इस बार भी आईपीएल जीतेगी मुंबई इंडियंस

IPL 2020 : इंडियन प्रीमियर लीग 2020 शुरू होने में अब थोड़ा समय बचा है, वहीं इसको लेकर सभी आईपीएल टीमों अपनी तैयारियां तेज कर दी है। आपको याद होगा जब आईपीएल 2020 का वीडियो लॉन्च हुआ था तब इसको लेकर कितना मजा बना था।
आईपीएल 2020 के उस वीडियो में कभी आईपीएल खिताब नहीं जीतने के लिए आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) को घेरा था वहीं सिर्फ ओड साल में आईपीएल खिताब जीतने को लेकर मुंबई इंडियंस का भी मजाक बनाया गया था। अब उस वीडियो के जवाब में रोहित शर्मा का एक नया वीडियो आया है जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी टीम इस इवन ईयर (आईपीएल 2020) का इंडियन प्रीमियर लीग का भी खिताब जीतने जा रही है।
मुंबई इंडियंस (आईपीएल 2020)
रोहित शर्मा के इस नए वीडियो में रोहित शर्मा ने उन लोगों के गणित को ठीक किया है जो समझ रहे हैं कि इस बार मुंबई इंडियंस आईपीएल का खिताब नहीं जीत सकती। वीडियो में रोहित शर्मा बता रहे हैं कि बेशक ये वर्ष (2020) ओड हो लेकिन आईपीएल का सीजन 13 है यानी ओड वर्ष है। रोहित शर्मा ने बताया कि इस वर्ष भी मुंबई इंडियंस ही खिताब जीतने जा रही है।
I was simply waiting for the clock to strike the right number!
— Rohit Sharma (@ImRo45) March 5, 2020
Time to go even this #VIVOIPL season, @mipaltan! #KhelBolega https://t.co/gezddNmgH4 pic.twitter.com/nYfdh8vPjf
आईपीएल 2020 का आरंभ 29 मार्च से हो रहा है। पहले मैच में पिछले वर्ष की विजेता मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स भिड़ेंगी। आईपीएल का फाइनल मैच 24 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल में अब तक मुंबई इंडियंस ही सर्वाधिक बार आईपीएल खिताब जीती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS