IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने लॉन्च की नई जर्सी, फैन्स के साथ शूट किया ये नया वीडियो

खेल। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 14वें सीजन के शुरू होने में महज 20 दिन से भी कम का समय रह गया है। वहीं आईपीएल 2021 (IPL 2021) की शुरूआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने नए संस्करण के लिए अपनी नई जर्सी लॉन्च करते हुए फ्रेंचाइजी ऑफिस में जर्सी का अनावरण किया। जिसके लिए उन्होंने फैंस को भी न्यौता दिया था। बता दें कि टीम की नई जर्सी मुख्य रूप से गहरे नीले और लाल रंगों के इस्तेमाल से तैयार की गई है। इसके साथ ही जर्सी में बाघ की धारियों के अलावा दोनों तरफ बाघ के लाल पंचे भी दिखाए गए हैं।
A surprise that left these superfans and all of us like 🥺💙
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 19, 2021
📽️ | We unveiled #NayiDilliKiNayiJersey in the most wholesome way possible 🤩
Disclaimer: All DC staff and fans involved in this surprise were tested for COVID-19 beforehand.#YehHaiNayiDilli #IPL2021 @StayWrogn pic.twitter.com/PAygUzKWyf
वहीं इस दौरान दिल्ली के सह-मालिक किरण कुमार ग्रांधी (Kiran Kumar Grandhi) ने कहा है कि, "दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के फैंस टीम के साथ हर स्थिति में साथ रहे। इसलिए हमारा फर्ज बनता है कि हम उन्हें विशेष महसूस कराएं।" साथ ही उन्होंने कहा कि, "फैंस को अलग अनुभव कराने के लिए हमने चुनिंदा फैंस के लिए नई जर्सी में फोटोशूट कराया है। जैसा कि हम खिलाड़ियों के लिए करते हैं हमे खुशी है कि हमने फैंस को एक यादगार अनुभव दिया है।"
New season ➡️ New threads 💙
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 19, 2021
Rate our #IPL2021 jersey on a scale of 1️⃣ to ROAR 🔥
Read more 👉🏻 https://t.co/VuEr4zi3p6#NayiDilliKiNayiJersey #YehHaiNayiDilli @RishabhPant17 @ShreyasIyer15 @SDhawan25 pic.twitter.com/idVCLl8Ivj
इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के निदेशक और अंतरिम सीईओ (Ceo) विनोद बिष्ट (Vinod Bisht) ने कहा, "नई जर्सी ट्रेंडी दिख रही है, और हमारी टीम से मेल खा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि, "युवा टीम हर चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है।"
गौरतलब है कि आईपीएल 2021 का पहला मैच 09 अप्रैल को मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। वहीं दिल्ली कैपिटल्स 10 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने अभियान का आगाज़ करेगी। यह मैच मुंबई में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS