Video Viral: IPL 2021 के दूसरे चरण से पहले एक साथ जमकर थिरके शिखर धवन और पृथ्वी शॉ, देखें वीडियो

खेल। रविवार से आईपीएल के 14वें सीजन (IPL 14) के दूसरे फेज का आगाज होने वाला है। दूसरे फेज का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच भारतीय समयानुसार दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जाएगा।
वहीं इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के ओपनर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो और उनके साथी पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) आपस में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो में धवन शॉ को पोहे बनाने के लिए कह रहे हैं। बता दें कि धवन पूछते हैं कि मणि, क्या कर रही हो? तो इसपर शॉ जवाब देते हुए कहते हैं कि सब्जी बना रही हूं, फिर धवन कहते हैं, सब्जी नहीं बनेगी, पोहे बनेंगे, पोहे निकाल। फिर क्या इसके बाद दोनों क्रिकेटर जमकर थिरकने लगते हैं। वीडियो को शेयर करते हुए धवन ने इसके कैप्शन में लिखा कि आज सब्जी नहीं पोहे बनाएंगे। बता दें कि उनका ये डायलॉग टीवी के मशहूर डेली सोप 'साथ निभाना साथिया' के हैं।
ऐसा नहीं है कि धवन पहली बार पृथ्वी शॉ के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। दरअसल पिछले साल आईपीएल की शुरुआत से पहले उन्होंने एक मजेदार वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में भी उनका साथ पृथ्वी शॉ ने ही दिया था।
गौरतलब है कि वीडियो की तरह ही आईपीएल के मैदान पर भी दोनों की जोड़ी हिट रही है। इस सीजन के पहले हाफ में दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। वहीं धवन ने 8 मुकाबलों में 54.28 की औसत से 380 बनाए हैं, जिसमें तीन फिफ्टी शामिल है। इसके साथ ही धवन इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। पृथ्वी शॉ ने 8 मुकाबलों में 308 रन बनाए हैं। साथ ही अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स की टीम नंबर एक पर काबिज है। इसके साथ ही दूसरे चरण में दिल्ली के अभियान की शुरुआत हैदराबाद के खिलाफ 22 सितंबर को होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS