IPL 2021 RCB vs MI: मुंबई इंडियंस लगातार 9 साल से हार रही है पहला मैच, ये है वजह

खेल। आईपीएल 2021 (IPL 2021) की शुरुआत मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए निराशाजनक रही है। मुंबई की टीम को पहले मुकाबले में विराट सेना से हार मिली है। चेन्नई (Chennai) में खेले गए मैच में आरसीबी (RCB) ने उसे 2 विकेट से हरा दिया। वहीं मुंबई की टीम लगातार 9 साल से पहले मैच में हारी है। उसे 2013 से लगातार इसका सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि, शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में आरसीबी (RCB) के कप्तान विराट कोहली (Virat kohli) ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।
जिसके बाद मुंबई की शुरुआत खराब रही। टीम को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के रूप में 24 के स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद क्रिस लिन (chris lynn) ने सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के साथ दूसरे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की। जिसमें लिन ने 49 रन जबकि सूर्यकुमार (SuryaKumar Yadav) ने 31 रन बनाए। इसके अलावा ईशान किशन (Ishan Kishan) ने 28 रनों की पारी खेली।
वहीं, इन तीनों बल्लेबाजों के दम पर मुंबई ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। जिसके बाद आरसीबी (RCB) के लिए हर्षल पटेल (Harsal Patel) ने 27 रन देकर 5 विकेट चटकाए। इसके साथ ही आरसीबी ने अच्छी शुरुआत से उसका पहला विकेट 4.2 ओवरों में 36 के स्कोर पर गिरा। आरसीबी की तरफ से तीसरे नंबर आए अपना पहला मैच खेल रहे रजत पाटीदार ने निराश किया। वह 8 रन बनाकर आउट हुए।
कोहली ने इसके बाद मैक्सवेल के साथ 52 रनों की साझेदारी की। वहीं, कोहली और मैक्सवेल के आउट होने के बाद डिविलियर्स ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 27 गेंदों पर 48 रनों की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। वह आखिरी ओवर में रन आउट हुए। आईपीएल में आरसीबी की मुंबई के खिलाफ ये 11वीं जीत है। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक आईपीएल में 28 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से मुंबई को 17 और आरसीबी को 11 में जीत मिली है (इस दौरान एक मुकाबला टाई रहा था, जिसे सुपर ओवर में बेंगलुरु ने बाजी मारी थी)। मुंबई और बेंगलुरु के बीच आईपीएल में पहला मुकाबला 2008 के सीजन में मुंबई में हुआ था। उस मुकाबले में आरसीबी ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। हालांकि उसी सीजन में मुंबई ने बेंगलुरु को उसके होमग्राउंड पर 9 विकेट से मात देकर अपनी हार का बदला लिया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS