IPL 2021: मराठी गाने पर थिरके मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, देखें वीडियो

खेल। 9 अप्रैल से शुरु होने वाले आईपीएल (IPL) के लिए सभी टीमों ने कमर कस ली है। सभी टीमें खिताब के लिए नेट्स पर जमकर पसीना बहा रही है। लीग का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और आरसीबी (RCB) के बीच खेला जाना है। आईपीएल (IPL) को लेकर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ ही कई खिलाड़ी जबरदस्त उत्साह में दिख रहे हैं। इसी एक्साइटमेंट को देखते हुए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने सोशल मीडिया (Socila Media) पर खिलाड़ियों के डांस (Dance) का वीडियो शेयर किया है। जिसके बाद हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का डांस वीडियो (Dance video) काफी वायरल (Viral) हो रहा है।
दरअसल, इस वीडियो में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मराठी गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, रोहित का यह वीडियो मुंबई इंडियंस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है जो वायरल हो रहा है। उनके फॉलोअर्स भी इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं, इस वीडियो पर अभी तक पांच लाख से ज्यादा लोगों ने अपना रिएक्शन दिया है जबकि करीब चाढ़े चार हजार लोगों ने कमेंट किया है।
बता दें कि, रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे सफल कप्तान रहे हैं। इनकी कप्तानी में मुंबई ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने में सफलता पाई है। वहीं, इस बार आईपीएल में कुल 56 लीग मैच खेले जाएंगे। सभी मैच चेन्नई, कोलकाता, बैंगलोर, मुंबई और अहमदाबाद में आयोजित होंगे।
रोहित के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड
रोहित आईपीएल के इतिहास में एकमात्र ऐसे प्लेयर हैं जिन्होंने एक सीजन में 300 से अधिक रन बनाए हैं और साथ ही हैट्रिक भी ली है। उन्होंने यह रिकॉर्ड साल 2009 में बनाया था जब उन्होंने पूरे सीजन में 365 रन बनाए थे। वहीं आईपीएल के दूसरे सीजन में रोहित डेक्कन चार्जर्स की टीम में थे। इसके साथ ही मुंबई के खिलाफ 32वें मैच में रोहित ने 15वां ओवर डाला था। इस ओवर में रोहित ने पांचवी गेंद पर अभिषेक नायर और छठी गेंद पर हरभजन सिंह को आउट किया था। इसके बाद जब वो 17वें ओवर में फिर गेंदबाजी करने आए तो उन्होंने पहली ही गेंद पर डुमिनी को आउट कर हैट्रिक ले लिया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS