IPl 2021: सूर्यकुमार यादव ने लगाया 99 मीटर लंबा छक्का, हार्दिक पांड्या के उड़ गए होश

IPl 2021: सूर्यकुमार यादव ने लगाया 99 मीटर लंबा छक्का, हार्दिक पांड्या के उड़ गए होश
X
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Surya kumar Yadav) ने एक लंबा और शानदार छक्का (Six) जड़ा। दरअसल, सूर्यकुमार यादव (Surya kumar Yadav) का यह छक्का इतना लंबा था कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का आश्चर्य से मुंह खुला रह गया।

खेल। मंगलवार को आईपीएल के छठे मुकाबले (IPL match 6) में केकेआर और मुंबई इंडियंस (KKR vs MI) के बीच काफी रोमांचक मैच हुआ। जिसमें मुंबई की टीम (MI) ने केकेआर (KKR) को 10 रनों से मात दी। केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Surya kumar Yadav) ने एक लंबा और शानदार छक्का (Six) जड़ा। दरअसल, सूर्यकुमार यादव (Surya kumar Yadav) का यह छक्का इतना लंबा था कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का आश्चर्य से मुंह खुला रह गया।

दरअसल, सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने मुंबई इंडियंस की पारी के 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पैट कमिंस को यह सिक्स जड़ा था। वहीं वह उस वक्त 44 रनों पर खेल रहे थे। उन्होंने कमिंस की लेंथ बॉल को डीप स्क्वायर (Deep square) पर छक्के के लिए भेजा। बता दें कि, सूर्यकुमार ने यह छक्का पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के 'हेलिकॉप्टर शॉट' (Helicopter shot) के अंदाज में जड़ा था।

हार्दिक पांड्या का मुंह खुला रह गया


इसके बाद सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के शानदार सिक्स को पैट कमिंस (Pat Cummins) और कोलकाता के बाकी खिलाड़ी देखते ही रह गए। और सिर्फ कोलकाता के ही क्यों बल्कि उनकी टीम मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी भी हक्के बक्के रह गए। सबसे आश्चर्यचकित कर देना वाला रियक्शन मुंबई टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का था, जो सूर्यकुमार के लगाए छक्के को देखने के लिए अपनी सीट पर खड़े हो गए। जिसके बाद उनका मुंह खुला का खुला रह गया। बता दें कि, सूर्यकुमार यादव 36 गेंदों में 56 रन की पारी खेलकर आउट हुए। शाकिब अल हसन की गेंद पर शुभमन गिल ने उनका कैच लपका। सूर्यकुमार ने अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के जड़े।


अच्छी शुरुआत, फिर भी KKR की हार

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 152 रन बनाए। जवाब में केकेआर की टीम 142 रन ही बना सकी। केकेआर को अंतिम 30 गेंद पर 31 रन बनाने थे और 6 विकेट बचे थे। इसके बाद टीम केकेआर टीम मैच नहीं जीत सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर को नीतीश राणा (57) और शुभमन गिल (33) ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.5 ओवर में 72 रन की साझेदारी की। हालांकि इसके बाद राहुल त्रिपाठी (5) और कप्तान ऑयन मॉर्गन (7) बड़ी पारी नहीं खेल सके। इस बीच नीतीश भी आउट हो गए। चारों विकेट लेग स्पिनर राहुल चाहर को मिले। नीतीश ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक लगाया। शाकिब (9) को क्रुणाल ने आउट किया।

इसके बाद मैच बराबरी पर आ गया। क्रुणाल ने अपनी ही गेंद पर रसेल का शून्य रन पर कैच छोड़ दिया। बुमराह ने 18वें ओवर में 5 रन पर रसेल का एक कैच और छोड़ा। गेंदबाज क्रुणाल ही थे। अंतिम दो ओवर में केकेआर को जीत के लिए 19 रन बनाने थे। 19वें ओवर में बुमराह ने सिर्फ 4 रन दिए। अंतिम ओवर में 15 रन बनाने थे। लेकिन बोल्ट ने सिर्फ 4 रन दिए और 2 विकेट झटके. केकेआर की टीम 7 विकेट पर 142 रन ही बना सकी।

Tags

Next Story