IPL 2021 PBKS vs MI: पंजाब के सामने मुंबई ध्वस्त, केएल राहुल ने खेली धमाकेदार पारी

PBKS vs MI Score IPL 2021: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को 9 विकेट से मात दे दी। टॉस जीतकर पंजाब ने पहले गेंदबाजी की। जबकि मुंबई ने बल्लेबाजी करते हुए पंजाब को 132 रनों का टारगेट दिया था। जिसे पंजाब की टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर आसानी से बना लिया। पंजाब की इस जीत के हीरो रहे कप्तान केएल राहुल। जिन्होंने धमाकेदार पारी खेली।
पंजाब ने मुंबई को 9 विकेट से दी मात
IPL 2021: मुंबई के दिये 132 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 17.4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसी के साथ पंजाब की टीम ने ये मैच 9 विकेट से जीत लिया। क्रिस गेल ने 35 गेंदों पर नाबाद 43 रन और केएल राहुल 52 गेंदों पर नाबाद 60 रन बनाए।
केएल राहुल ने जड़ी फिफ्टी
IPL 2021: क्रिस गेल 33 गेंदों पर 36 रन और केएल राहुल 50 गेंदों पर 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंजाब को जीत के लिये 18 गेंदों पर चाहिए 17 रन। बुमराह के इस ओवर में 7 रन आये। उनके इस ओवर में एक चौका लगा। पंजाब किंग्स को 132 रनों का टारगेट मिला है।
पंजाब किंग्स का स्कोर 15 ओवर के बाद 99/1
IPL 2021: क्रिस गेल 26 गेंदों पर 25 रन और केएल राहुल 45 गेंदों पर 48 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पंजाब को जीत के लिये 30 गेंदों पर चाहिए 33 रन। जयंत यादव के इस ओवर में 6 रन आये। उनके इस ओवर में एक छक्का लगा। पंजाब किंग्स को 132 रनों का टारगेट मिला है। दोनों बल्लेबाज आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं।
PBKS 10 ओवर के बाद 62/1
क्रिस गेल 8 गेंदों पर 3 रन और केएल राहुल 33 गेंदों पर 33 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। पंजाब को 132 रनों का टारगेट मिला है। पंजाब को जीत के लिये 60 गेंदों पर 70 रन चाहिए। राहुल चाहर के इस ओवर में 5 रन आये।
पंजाब को लगा पहला झटका
IPL 2021: अच्छी शुरुआत के बाद पंजाब को मयंक अग्रवाल के रूप में पहला झटका लगा है। मयंक अग्रवाल 20 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हो गये हैं। राहुल चाहर की गेद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में मयंक सूर्यकुमार को अपना कैच दे बैठे। मयंक के आउट होने के बाद क्रिस गेल बैटिंग के लिये आये हैं। पंजाब किंग्स का स्कोर 8 ओवर के बाद 56/1
PBKS 5 ओवर के बाद 40/0
मयंक अग्रवाल 12 गेंदों पर 16 रन और केएल राहुल 19 गेंदों पर 23 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। जिसके बाद पंजाब की टीम को जीत के लिये 90 गेंदों पर 92 रन चाहिए। राहुल चाहर के इस ओवर में केवल 3 रन आये।
2 ओवर के बाद 16/0
IPL 2021: मयंग अग्रवाल 05 गेंदों पर 06 रन और केएल राहुल 07 गेंदों पर 10 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पंजाब को जीतने के लिये 132 रन बनाने होंगे। क्रुणाल पांड्या के इस ओवर में 15 रन आये। उनके इस ओवर में 2 चौके और 1 छक्का लगा। दोनों बल्लेबाज आक्रामक अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं।
पंजाब किंग्स का स्कोर 1 ओवर के बाद 1/0
मयंक अग्रवाल 03 गेंदों पर 00 रन और केएल राहुल 03 गेंदों पर 01 रन बनाकर बैटिंग कर रहे है। पंजाब को जीतने के लिये 132 रन बनाने होंगे। बोल्ट ने अपने पहले ओवर में केवल 1 रन दिया।
पंजाब के सामने 132 रनों का टारगेट
मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 131 रन बना लिये हैं। पंजाब को जीतने के लिये 132 रन बनाने होंगे। रोहित शर्मा ने मुंबई की तरफ से शानदार पारी खेली।
पंजाब के गेंदबाज बरपा रहे कहर
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों पर पंजाब के गेंदबाज लगातार कहर बरपा रहे हैं। सूर्यकुमार और रोहित शर्मा के बाद हार्दिक पांड्या 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। दरअसल, पांड्या अर्शदीप की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में बाउंड्री पर कैच आउट हो गये हैं। हुड्डा ने पांड्या का कैच पकड़ा। मुंबई का स्कोर 19 ओवर के बाद 125/5
रोहित शर्मा 63 रन बनाकर आउट
सूर्यकुमार के आउट होने के बाद रोहित भी पवेलियन लौट गये हैं। रोहित 52 गेंदों पर 63 रन बनाकर आउट हो गये हैं। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने पांच चौके और 2 छक्के लगाये। रोहित के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या बैटिंग के लिये आये हैं। मोहम्मद शमी के इस ओवर में केवल 3 रन आये। मुंबई का स्कोर 18 ओवर के बाद 114/4
रवि बिश्नोई ने सूर्यकुमार को किया आउट
सूर्यकुमार यादव के रूप में मुंबई को तीसरा बड़ा झटका लगा है। सूर्यकुमार रवि बिश्नोई की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में गेल को कैच दे बैठे। सूर्यकुमार 27 गेंदों पर 33 रन बनाकर आउट हो गये हैं। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने तीन चौके और 1 छक्का लगाया। सूर्यकुमार के आउट होने के बाद कीरोन पोलार्ड बैटिंग के लिये आये हैं।
- मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने सूझबूझ भरी पारी खेलते हुए 40 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और दो छक्के जड़े।
50 रनों की पार्टनरशिप
26 रन पर दो विकेट के पतन और धीमी शुरुआत के बाद सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा ने मिलकर न केवल मुंबई को संभाला बल्कि 37 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी पूरी की।
मुंबई इंडियंस का स्कोर 11 ओवर के बाद 56/2
रोहित शर्मा 33 गेंदों पर 37 रन और सूर्यकुमार यादव 11 गेंदों पर 10 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। अर्शदीप सिंह के इस ओवर में 07 रन आये। उनके इस ओवर में एक चौका लगा। मुंबई की शुरुआत बेहद धीमी रही है।
मुंबई इंडियंस का स्कोर 8 ओवर के बाद 37/2
इशान किशन के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव बैटिंग के लिये आये हैं। रोहित शर्मा 25 गेंदों पर 27 रन और सूर्यकुमार यादव 01 गेंदों पर 01 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद धीमी रही है। पंजाब के गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। फैबियन एलन के इस ओवर में 11 रन आये। उनके इस ओवर में 2 चौके लगे।
रवि बिश्नोई ने इशान किशन को किया आउट
इशान किशन के रूप में मुंबई इंडियंस को दूसरा बड़ा झटका लगा है। रवि बिश्नोई ने ईशान किशन को 6 रनों पर आउट किया। मुंबई की टीम मुश्किलों में घिरी नजर आ रही है। मुंबई का स्कोर 7 ओवर के बाद 26/2
MI की बेहद धीमी शुरुआत, पावर प्ले में स्कोर 21/1
रोहित शर्मा 16 गेंदों पर 13 रन और इशान किशन 15 गेंदों पर 05 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद धीमी रही है। मुंबई के बल्लेबाज रन बनाने के लिये संघर्ष करते नजर आए हैं।
IPL 2021: क्विंटन डिकॉक के रूप में मुबंई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। दीपक हुड्डा ने पंजाब को पहली सफलता दिलाई। डिकॉक 5 गेंदों पर 03 रन बनाकर आउट हो गये हैं।
PBKS vs MI Live: MI का स्कोर 1 ओवर के बाद 4/0
IPL 2021: कप्तान रोहित शर्मा 3 गेंदों पर 02 रन और क्विंटन डिकॉक 3 गेंदों पर 02 रन बनाकर क्रीज पर हैं। हेनरिक्स ने इस ओवर में 4 रन दिये हैं।
- वहीं दोनों टीमों का यह पांचवां मुकाबला है। पांच बार की चैम्पियन मुम्बई ने दो मैच जीते हैं जबकि दो में उसकी हार हुई है। मुम्बई चार अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। इसी तरह, पंजाब ने सिर्फ एक मैच जीता है जबकि तीन मैचों में उसकी हार हुई है। यह टीम दो अंकों के साथ तालिका में सातवें स्थान पर है। लगातार तीन मैच हार चुकी कप्तान केएल राहुल की पंजाब किंग्स जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी, जबकि मुंबई इंडियंस पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार को पीछे छोड़कर नई शुरूआत करना चाहेगी।
PBKS vs MI Live: मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के बाद क्या कहा
IPL 2021: मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के बाद कहा कि हम वैसे पहले बल्लेबाजी करने जा रहे थे। अपने मैचों में पहले बैटिंग करते हुए हमने समझा कि एक ग्रुप के रूप में कैसे बल्लेबाजी की जाए। जब हम यहां आए तो हमने कुछ बादलों को देखा, तो उम्मीद है कि कोई ओस नहीं होनी चाहिए। हमने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।
PBKS vs MI Live: पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन
IPL 2021: पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, मोइसेस हेनरिक्स, शाहरुख खान, फैबियन एलन, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह
PBKS vs MI Live: जीत की राह पर लौटना चाहेंगी दोनों टीमें
IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के 17 वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना करने पर पंजाब किंग्स (PBKS) को जीत की राह पर लौटने की उम्मीद होगी। 4 मैचों में से केवल एक जीत के साथ पंजाब पॉइंट टेबल में 7 वें स्थान पर पहुंच गया है। मुंबई को अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में दोनों टीमें जीत की राह पर लौटना चाहेंगी।
PBKS vs MI Live: पीबीकेएस बनाम एमआई हेड टू हेड
IPL 2021: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स दोनों आईपीएल में अब तक 26 बार एक दूसरे के साथ मुकाबले खेल चुकी हैं। जिसमें 14 बार मुंबई तो 12 बार पंजाब ने बाजी मारी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS