IPL 2021 MI vs RR: मुंबई ने राजस्थान को किया परास्त, डीकॉक ने खेली शानदार पारी

IPL 2021 MI vs RR: मुंबई ने राजस्थान को किया परास्त, डीकॉक ने खेली शानदार पारी
X
अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गये आईपीएल के 14वें सीजन के 24वें मुकाबले में मुम्बई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया।

IPL 2021, Mumbai Indians vs Rajasthan Royals : टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई को 172 रनों का टारगेट दिया है। अबतक राजस्थान और मुंबई के बीच कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से दोनों टीमों को 12-12 बार जीत मिली है।

मुंबई ने राजस्थान को 7 विकेट से हराया

172 रनों का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 18.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसी के साथ मुंबई ने सात विकेट से जीत दर्ज की। वहीं ये मुंबई की इस सीजन तीसरी जीत है। क्विंटन डीकॉक ने 50 गेंदों पर नाबाद 70 रन और कीरेन पोलार्ड ने 8 गेंदों पर नाबाद 16 रन बनाए।

मुंबई को लगा तीसरा झटका

मुंबई को क्रुणाल पांड्या के रूप में तीसरा झटका लगा है। मुस्ताफिजुर ने क्रुणाल पांड्या को आउट किया। क्रुणाल ने 26 गेंदों पर 39 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाये। इस वक्त मुंबई को जीत के लिये 20 गेंदों पर 26 रन चाहिए।

मुंबई को जीत के लिये 36 गेंदों पर चाहिए 53 रन

क्विंटन डी कॉक 44 गेंदों पर 61 रन और क्रुणाल पांड्या 13 गेंदों पर 16 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। चेतन सकारिया के इस ओवर में 8 रन आये। मुंबई को जीत के लिये 172 रनों का लक्ष्य मिला है। इस वक्त मुंबई की टीम काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। मुंबई का स्कोर 14 ओवर के बाद 119/2

13 ओवर के बाद 111/2

क्विंटन डी कॉक 40 गेंदों पर 55 रन और क्रुणाल पांड्या 11 गेंदों पर 14 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। राहुल तेवतिया के इस ओवर में 5 रन आये। मुंबई को जीत के लिये 172 रनों का लक्ष्य मिला है। दोनों बल्लेबाज विस्फोटक अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं। वहीं, राजस्थान विकेट की तलाश में जुटी है।

11 ओवर के बाद 97/2

क्विंटन डी कॉक 33 गेंदों पर 49 रन और क्रुणाल पांड्या 6 गेंदों पर 7 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। शिवम दूबे के इस ओवर में 10 रन आये। मुंबई को जीत के लिये 172 रनों का लक्ष्य मिला है। दोनों बल्लेबाज आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं।

मॉरिस ने सूर्यकुमार को भेजा पवेलियन

क्रिस मॉरिस ने सूर्यकुमार को आउट किया। सूर्यकुमार 10 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हो गये हैं। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने तीन चौके लगाये। राजस्थान की टीम ने मैच में जबरदस्त वापसी की है। मुंबई इंडियंस का स्कोर 10 ओवर के बाद 87/2

7 ओवर के बाद 63/1

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव बैटिंग के लिये आये हैं। क्विंटन डी कॉक 21 गेंदों पर 34 रन और सूर्यकुमार यादव 4 गेंदों पर 9 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। राहुल तेवतिया के इस ओवर में 14 रन आये। उनके इस ओवर में तीन चौके लगे। दोनों बल्लेबाज आक्रामक अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं।

मुंबई को लगा बड़ा झटका

पावर-प्ले के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 49/1। रोहित शर्मा 17 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हो गये हैं। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने एक छक्का लगाया। क्रिस मॉरिस ने रोहित को आउट कर राजस्थान को पहली सफलता दिलाई। रोहित के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव बैटिंग के लिये आये हैं।

स्कोर 5 ओवर के बाद 36/0

मुंबई इंडियंस को अच्छी शुरुआत मिल गई है। दोनों बल्लेबाज आक्रामक अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं। क्विंटन डी कॉक 16 गेंदों पर 23 रन और रोहित शर्मा 14 गेंदों पर 12 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। उनादकट के इस ओवर में 9 रन आये. रोहित शर्मा ने इस ओवर में एक छक्का लगाया।

मुंबई इंडियंस का स्कोर 2 ओवर के बाद 7/0

क्विंटन डी कॉक 5 गेंदों पर 03 रन और रोहित शर्मा 7 गेंदों पर 04 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। जयदेव उनादकट के इस ओवर में 3 रन आये। राजस्थान के गेंदबाज अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं। मुंबई को जीत के लिये 172 रनों का टारगेट मिला है।

रोहित-डीकॉक क्रीज पर

क्विंटन डी कॉक और रोहित शर्मा पारी की शुरुआत कर रहे हैं। क्विंटन डी कॉक 3 गेंदों पर 01 रन और रोहित शर्मा 3 गेंदों पर 03 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। चेतन सकारिया के इस ओवर में 4 रन आये।

मुंबई के सामने 172 रनों का टारगेट

राजस्थान की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिये हैं। मुंबई को जीत के लिये 172 रनों का टारगेट मिला है। डेविड मिलर ने 4 गेंदों पर नाबाद 7 रन और रियान पराग ने 7 गेंदों पर नाबाद 8 रन बनाए।

राजस्थान को चौथा झटका

बुमराह ने दूबे को आउट कर मुंबई को चौथी सफलता दिलाई। शिवम दूबे 31 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी के दौरान 2 चौके और 2 छक्के लगाये। दूबे के आउट होने के बाद रियान पराग बैटिंग के लिये आये हैं। राजस्थान का स्कोर 19 ओवर के बाद 159/4

बोल्ट ने सैमसन को किया बोल्ड

संजू सैमसन 27 गेंदों पर 42 रन बनाकर आउट हो गये हैं। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने पांच चौके लगाये। बोल्ट ने सैमसन को बोल्ड किया। राजस्थान का स्कोर 18 ओवर के बाद 155/3

स्कोर 13 ओवर के बाद 109/2

संजू सैमसन 13 गेंदों पर 21 रन और शिवम दूबे 13 गेंदों पर 13 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। नाथन कूल्टर नाइल के इस ओवर में 9 रन आए। उनके इस ओवर में दूबे ने एक चौका लगाया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी कड़ा और कांटे की टक्कर का जारी है।

12 ओवर के बाद 100/2

संजू सैमसन 11 गेंदों पर 19 रन और शिवम दूबे 9 गेंदों पर 6 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। राहुल चाहर के इस ओवर में केवल 8 रन आए। उनके इस ओवर में एक चौका लगा। राजस्थान की टीम को एक मजबूत शुरुआत मिल गई है।

राहुल चाहर ने जायसवाल को किया आउट

यशस्वी जायसवाल 20 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हो गये हैं। राहुल चाहर ने मुंबई को दूसरी बड़ी सफलता दिलाई। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाये। राजस्थान का स्कोर 10 ओवर के बाद 91/2

  • वहीं जोस बटलर के आउट होने के बाद संजू सैमसन बैटिंग के लिये आये हैं। संजू सैमसन 6 गेंदों पर 15 रन और यशस्वी जायसवाल 16 गेंदों पर 25 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। क्रुणाल पांड्या के इस ओवर में 12 रन आए। उनके इस ओवर में दो चौके लगे। राजस्थान की टीम को ठोस शुरुआत मिल गई है।

राजस्थान को लगा पहला झटका

आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे जोस बटलर स्टंप आउट होकर पवेलियन लौट गये हैं। राहुल चाहर की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में बटलर 32 गेंदों पर 41 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के लगाये। बटलर के आउट होने के बाद संजू सैमसन बैटिंग के लिये आये हैं। राजस्थान का स्कोर 8 ओवर के बाद 71/1

पावरप्ले के बाद राजस्थान का स्कोर 47/0

जोस बटलर 25 गेंदों पर 26 रन और यशस्वी जायसवाल 11 गेंदों पर 20 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। नाथन कूल्टर नाइल के इस ओवर में 14 रन आए। उनके इस ओवर में एक चौका और एक छक्का लगा। राजस्थान को एक ठोस शुरुआत मिल गई है।

रॉयल्स का स्कोर 5 ओवर के बाद 33/0

जोस बटलर 23 गेंदों पर 25 रन और यशस्वी जायसवाल 07 गेंदों पर 08 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। जयंत यादव के इस ओवर में 13 रन आए। उनके इस ओवर में बटलर ने एक चौका और एक छक्का जड़ा।

  • वहीं जोस बटलर 11 गेंदों पर 10 रन और यशस्वी जायसवाल 01 गेंदों पर 01 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। जसप्रीत बुमराह के इस ओवर में 6 रन आये। बटलर ने बुमराह के इस ओवर में एक चौका लगाया। मुंबई की टीम विकेट चटकाने का प्रयास कर रही है।

रॉयल्स का स्कोर 1 ओवर के बाद 5/0

राजस्थान रॉयल्स की पारी की शुरुआत जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल कर रहे हैं। जोस बटलर 6 गेंदों पर 05 रन और यशस्वी जायसवाल 00 गेंदों पर 00 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। ट्रेंट बोल्ट के इस ओवर में पांच रन आये। पिच से थोड़ा स्विंग देखने को मिल रहा है।

टॉस के बाद ये बोले राजस्थान के कप्तान

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस के बाद कहा हम भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करते। पिच पर हम कुछ घास देख सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि यह बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए अच्छा है। हमें बेहतर बल्लेबाजी करने की जरूरत है। हम हर गेम को एक अलग परिप्रेक्ष्य में खेलते हैं, कप्तानी धीरे-धीरे बेहतर हो रही है। वास्तव में मैं इस भूमिका का आनंद ले रहा हूं।

राजस्थान के खिलाफ मुंबई नेे जीता टॉस

टॉस जीतने के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा हम पहले फील्डिंग करने जा रहे हैं। पिच ठीक दिख रही है, ये चेन्नई से बेहतर है। हम स्कोर का पीछा करने की तरफ देख रहे हैं। इसके साथ ही यह बहुत बेहतर लग रहा है। इसके साथ ही ईशान बाहर हैं और नाथन कूल्टर नाइल टीम में आए हैं। मुझे लगता है कि इन परिस्थितियों और विपक्ष को देखकर हमने अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन चुनी है।

मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, नाथन कूल्टर नाइल, जयंत यादव, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), शिवम दूबे, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, रियान पराग, क्रिस मॉरिस, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया, मुस्ताफिजुर रहमान

Tags

Next Story