IPL 2021: इस लग्जरी होटल में रहते हैं मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी, देख के हैरान रह जाएंगे

खेल। 9 अप्रैल से शुरु हो रहे आईपीएल (IPL) के लिए इस सीजन में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को बेहद मजबूत टीम माना जा रहा है। पिछले साल रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में मुंबई की टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को हराकर 5वीं बार चैंपियन (5th times Champion) बनी थी। कोरोना (Corona) के चलते इस बार भी आईपीएल बायो-बबल में बिना दर्शकों के खेला जा रहा है। ऐसे में फैंस यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि बायो-बबल में होटल रूम कैसा होता है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें टीम के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) फैंस को होटल रूम की जानकारी दे रहे हैं।
बता दें कि, वीडियो की शुरुआत में सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) साइकिल द्वारा होटल पहुंचते हैं। सूर्यकुमार यादव होटल के दो बड़े-बड़े कमरों में पहुंचे जहां टीम के खिलाड़ी और स्टाफ मनोरंजन के लिए आते हैं। इस रूम में खिलाड़ियों के लिए टेबल टेनिस, लूडो, शतरंज जैसे इंडोर गेम्स की सुविधा है। इसके अलावा दो बड़े-बड़े टीवी स्क्रीन्स लगे हुए हैं। सूर्यकुमार यादव ने बताया कि ईशान किशन (Ishan Kishan) अक्सर टेलिविजन सेट के सामने ही पाए जाते हैं।
वहीं, टेबल टेनिस (Table tennis) पर अक्सर टीम के दिग्गज जहीर खान (Zaher Khan) और रॉबिन सिंह (Robin Singh) का कब्जा होता है। रूम के एक ओर में दीवार पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के सभी खिलाड़ियों और उनके परिजनों की तस्वीरें भी लगी हुई हैं। इसमें हाल में ही शादी के बंधन में बंधे जसप्रीत बुमराह (jasprit Bumrah) और जयंत यादव (jayant Yadav) की शादी वाली तस्वीरें भी मौजूद हैं। इसके अलावा रूम में गिटार के अलावा कई सारे म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट ( Musical Instruments) भी मौजूद हैं।
इसके साथ ही दूसरे कमरे में ऑनलाइन गेमिंग (Online Gaming) के कई सारे विकल्प मौजूद हैं। सूर्यकुमार यादव ने बताया कि हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या दोनों भाई कार रेसिंग के शौकिन हैं। दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला भी होता है। उनका मुकाबला देखने में काफी मजा आता है। इसके अलावा यादव ने जसप्रीत बुमराह को डार्ट बोर्ड (Dart Board) का चैंपियन बताया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS