IPL 2021: इंग्लैंड रवाना होने से पहले रॉयल्स ने दी स्टोक्स को भावुक विदाई, गिफ्ट की पिता के नाम की जर्सी

खेल। आईपीएल 2021 (IPL 2021) में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की शुरुआत अच्छी नहीं हुयी। दरअसल स्टोक को उंगली में चोट के चलते इस टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। स्टोक्स को ये चोट पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ पहले मैच के दौरान लगी थी। जिसके बाद स्टोक्स अपनी उंगली की सर्जरी के लिए शनिवार को वापिस अपने वतन इंग्लैंड रवाना हो गए। उनके जाने से पहले राजस्थान की टीम ने उनके लिए एक बेहद ही भावुक विदाई समारोह (Emotional farewell) रखा और इस दौरान उनके दिवंगत पिता के नाम की जर्सी भी उन्हें भेंट की। साथ ही राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने ट्वीट कर उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होकर मैदान में लौटने का संदेश भी दिया।
इंग्लैंड रवाना होने से पहले हुए फेयरवेल के दौरान राजस्थान की टीम के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने स्टोक्स को उनके पिता के नाम की जर्सी भेंट की। जिसके बाद स्टोक्स इस जर्सी को देखकर बेहद भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा, "यहां से इस तरह जाने का बहुत दुःख है, लेकिन मैं कुछ नहीं कर सकता।"
इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल एक बेहद भावुक वीडियो भी पोस्ट किया है। इस वीडियो में स्टोक्स के टीम के साथ बिताए गयें अब तक के पलों को दिखाया गया है। साथ ही फ्रेंचाइजी ने अपने इस ट्वीट में लिखा, "गुड बाय कहना बहुत मुश्किल हित है। जब तक दोबारा नहीं मिलते तब तक के लिए अलविदा।"
3 महीने तक रहेंगे मैदान से दूर
पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेत हुए क्रिस गेल का कैच लपकने के दौरान स्टोक्स को चोट लग गयी थी। बाद में हुए स्कैन में उनके बाएं हाथ की एक उंगूली में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई थी। इस फ्रैक्चर की वजह से स्टोक्स को 12 हफ्ते तक मैदान से दूर रहना होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS