IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स की टीम में नजर आए 'Neeraj Chopra', फैंस ने यूं किया रियेक्ट

खेल। मंगलवार को राजस्थान रॉयल (Rajasthan Royals) की शानदार जीत के हीरो रहे कार्तिक त्यागी (Kartik Tyagi) के चर्चे हर जगह हो रहे हैं। उनके दमदार प्रदर्शन के कारण वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। यही नहीं कार्तिक त्यागी के लुक्स के भी खूब चर्चे हो रहे हैं क्योंकि वह हूबहू टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) खेलों में देश को एकमात्र गोल्ड दिलाने वाले जेवलिन थ्रो (Javelin throw) के खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) लग रहे हैं। दरअसल ये हम नहीं बल्कि फैंस कह रहे हैं।
दरअसल क्रिकेट फैंस ने कार्तिक त्यागी को नीरज चोपड़ा इसलिए बताया है क्योंकि, उनका चेहरा नीरज से मिलता जुलता है। दूसरा ये कि उनकी कद काठी गोल्डन बॉय नीरज के जैसे ही लग रही है। साथ ही कार्तिक के हेयरस्टाइल भी नीरज से मेल खाती नजर आ रही हैं। मजे की बात तो ये है कि फैंस ने कार्तिक के हाथ में नीरज क भाला पकड़ा दिया है। जी हां ये कारीस्तानी की है फैंस ने। फैंस ने फोटोशॉप के जरिए कार्तिक के हाथ में बॉल की जगह भाला पकड़ा दिया है। फिर क्या था देखते ही देखते सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें नीरज चोपड़ा कहकर बधाई देने लगे।
वहीं कार्तिक से जुड़े ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।
Neeraj Chopra spooted playing IPL pic.twitter.com/ZKSceEf2gd
— Keshavᴿᵃᵈʰᵉˢʰʸᵃᵐ💞🦁 (@keshavsince2002) September 21, 2021
What an amazing Last over bowled by Neeraj Chopra 🥂 pic.twitter.com/0LY55wVlvi
— Rohitt. ♡ (@rohitt_pal) September 21, 2021
Brilliant performance by Neeraj chopra today !! pic.twitter.com/CPd6FLtbQY
— Ankush Gupta (@_finisher__) September 21, 2021
गौरतलब है कि मंगलवार को पंजाब और राजस्थान के बीच खेले गए मुकाबले में आखिरी ओवर में पंजाब किंग्स की टीम को चार रन की दरकार थी। लेकिन रॉयल्स के कार्तिक त्यागी ने आखिरी ओवर में निकोलस पूरण और दीपक हुड्डा को पवेलियन भेजा, और महज एक रन दिया। जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स की जीत हुई। वहीं इस जीत के साथ ही रॉयल्स की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। अबतक आठ में से चार मुकाबलों में रॉयल्स की टीम को जीत हासिल हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS