RR vs RCB: प्लेऑफ की दहलीज पर पहुंची आरसीबी, रॉयल्स की राह मुश्किल

RR vs RCB:  प्लेऑफ की दहलीज पर पहुंची आरसीबी, रॉयल्स की राह मुश्किल
X
आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया। वहीं आरसीबी की इस जीत से उसने प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।

खेल। आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 43वें मुकाबले में आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स (RCB vs RR) को 7 विकेट से हरा दिया। दुबई में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी की इस जीत से उसने प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।

वहीं अब आरसीबी ने 11 मुकाबलों में 14 अंक हो गए हैं और वो अंक तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज है। इसके साथ ही रॉयल्स की राह अब मुश्किल हो गई है।

राजस्थान रॉयल्स के लिए ये मुकाबला करो या मरो का था लेकिन वह एक बार फिर से फेल रही। मुकाबले की शुरुआत में रॉयल्स के बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। एविन लुईस और यशस्वी जायसवाल ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। लेकिन इसके बाद कोई भी प्लेयर बड़ी साझेदारी को अंजाम नहीं दे पाया।

रॉयल्स की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 149 रनों का स्कोर खड़ा कर पाई। बेंगलुरु के हर्षल पटेल की खरतनाक गेंदबाजी एक बार फिर देखने को मिली। उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं युजवेंद्र चहल, शाहबाज अहमद को 2-2 विकेट मिले।

हालांकि, बेंगलुरु ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए 150 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। विराट कोहली ने देवदत्त के साथ मिलकर 48 रन जोड़े। उनके बाद केएस भरत और मैक्सवेल ने टीम को संभालते हुए जीत की ओर ले गए।

Tags

Next Story