19 सितंबर को सजेगा IPL 2021 के दूसरे फेज का मंच, धोनी-रोहित की रोमांचक भिड़ंत

19 सितंबर को सजेगा IPL 2021 के दूसरे फेज का मंच, धोनी-रोहित की रोमांचक भिड़ंत
X
आईपीएल के 14वें सीजन की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। इस दौरान सीजन के बाकी बचे हुए 31 मुकाबले यूएई में खेले जाएंगे। वहीं इस हाफ की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले से होगा।

खेल। आईपीएल के 14वें सीजन (IPL 14) की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। इस दौरान सीजन के बाकी बचे हुए 31 मुकाबले यूएई (UAE) में खेले जाएंगे। वहीं इस हाफ की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस (CSK vs MI) के बीच मुकाबले से होगा। जबकि फाइनल मुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जाएगा।

दरअसल देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी के कारण आईपीएल 2021 को स्थगित कर दिया गया था। इस दौरान टूर्नामेंट के 29 मुकाबले खेले गए थे। जबकि 31 मैच बाकी बचे हुए हैं, जो कि इन 27 दिनों में खेले जाने हैं। दुबई, अबुधाबी और शारजहा में ये टूर्नामेंट खेला जाना है। वहीं चेन्नई सुंपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच पहला मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे खेला जाना है। साथ ही दुबई में 13 मुकाबले, दस मुकाबले शारजहां और 8 मुकाबले अबु धाबी में खेले जाने हैं। सात मैच डबल हैडर में भी होंगे। जो कि भारतीय समयानुसार साढ़े तीन बजे और शाम 7.30 बजे खेले जाएंगे।

अंक तालिका में दोनों टीमें

हालांकि, टूर्नामेंट का आखिरी मुकाबला 8 अक्टूबर को आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। जबकि क्वालिफायर मुकाबला 10 अक्टूबर को दुबई में होगा। इसके साथ ही प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम नंबर वन पर काबिज है। जबकि दूसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स है। जबकि मुंबई इंडियंस चौथे नंबर पर है।

बता दें कि, इस सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 1 मई को खेला गया था। जिसमें मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट से मात दी थी।

Tags

Next Story