IPL 2021: कमाई के मामले में कौन है नंबर वन?, टॉप 10 में इन देशों के खिलाड़ी हैं शामिल, देखिए लिस्ट

खेल। गुरुवार को हुई आईपीएल 2021 (IPL 2021) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी (IPL Auction 2021) में 57 खिलाड़ियों पर लगभग 145 करोड़ रुपए खर्च हुए। वहीं आईपीएल 2021 सीजन में दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस (Chris Morris) को राजस्थान रॉयल्स ने सबसे ज्यादा 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा। उन्होंने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा है। जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 2015 में 16 करोड़ में खरीदा था। वहीं आईपीएल के इतिहास में अबतक सबसे ज्यादा पैसों की बारिश भारतीय खिलाड़ियों पर हुई है। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया और तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी हैं। इस लीग में कुल 16 देशों के कुल 160 खिलाड़ी भाग लेंगे।
धोनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी
वहीं आईपीएल नीलामी की बात की जाए तो कुल 6144 करोड़ रुपए में से सबसे ज्यादा 3433 करोड़ रुपए भारतीय खिलाड़ियों को मिले हैं। यानी कुल सैलरी का लगभग 57 फीसदी। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 150 करोड़ रुपए की सैलरी पाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं, कोई दूसरा खिलाड़ी अब तक इस मुकाम पर नहीं पहुंच सका है। वह मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली से 125 करोड़ रुपए अधिक की कमाई कर चुके हैं।
दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी
भारत के बाद सबसे ज्यादा सैलरी ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को मिली है। ऑस्ट्रेलिया के 94 खिलाड़ी अब तक 905.9 करोड़ रुपए की कमाई कर चुके हैं। बता दें कि पिछले सीजन में कोलकाता नाइटराइडर्स ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को 15.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। को वहीं इस सीजन में भी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 14.25 करोड़ रुपए में खरीदा है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों को मिले 539 करोड़
कमाई के मामले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी तीसरे नंबर पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के 56 खिलाड़ी अब तक 539 करोड़ रुपए की कमाई कर चुके हैं। बतौर विदेशी खिलाड़ी 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करने वाले एकमात्र खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स हैं। डिविलिसर्य अभी कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर बेंगलुरू की ओर से खेलते हैं।
वहीं वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी सैलरी के मामले में चौथे नंबर पर हैं। यहां के अबतक 33 खिलाड़ी 458.54 करोड़ रुपए की कमाई कर चुके हैं। दरअसल विंडीज टीम के खिलाड़ी दुनिया भर की टी20 लीग में सबसे ज्यादा खेलते हैं। इंग्लैंड के 33 खिलाड़ी अब तक 285.96 करोड़ की कमाई कर चुके हैं और सैलरी के मामले में पांचवें पर हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड के 31 खिलाड़ी अब तक 211.66 करोड़ रुपए की कमाई कर चुके हैं।
श्रीलंका के खिलाड़ी कमाई के मामले में 7वें नंबर, अफगानिस्तान 8वें, बांग्लादेश 9वें और पाकिस्तान 10वें नंबर पर हैं। अफगानिस्तान के 4 खिलाड़ी अब तक 58.4 करोड़, बांग्लादेश के 6 खिलाड़ी 34.78 करोड़ और पाक के 11 खिलाड़ी 12.84 करोड़ रुपए की कमाई कर चुके हैं। लेकिन भारत और पाकिस्तान के विवाद के कारण पाक के खिलाड़ियों को लीग में खेलने की अनुमति नहीं है।
मुंबई के नाम सबसे ज्यादा खिताब
मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा 5 बार जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स ने तीन बार खिताब जीता है। मुंबई की टीम डिफेंडिंग चैंपियन है। चेन्नई की टीम 13 सीजन में से अब तक 8 बार फाइनल में पहुंची है। तो कोलकाता नाइटराइडर्स ने दो बार जबकि राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और डेक्कन चार्जर्स ने एक-एक बार खिताब जीता है।
कोहली और मलिंगा टॉप पर
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी की बात करें, तो विराट कोहली टॉप पर हैं। उन्होंने 192 मैच में 38 की औसत से 5878 रन बनाए हैं। उन्होंने 5 शतक और 39 अर्धशतक लगाए हैं। तो वहीं गेंदबाजी में श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने सबसे ज्यादा 170 विकेट लिए हैं। बतौर भारतीय गेंदबाज लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने सबसे ज्यादा 160 विकेट झटके हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS