IPL 2021: वीरेंद्र सहवाग ने की मैक्सवेल की बल्लेबाजी की तारीफ, वीडियो पोस्ट कर पुरानी फ्रेंचाइजी का उड़ाया मजाक

खेल। रविवार को खेले गए आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 10वें मुकाबले में आरसीबी (RCB) ने केकेआर (KKR) को 38 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मैच में आरसीबी (RCB) की जीत के हीरो रहे ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell)। उन्होंने 49 गेंदो में 78 रन की धुआंधार पारी खेली। वहीं उनके बल्ले से 9 चौके और तीन छक्के निकले। इस सीजन में मैक्सवेल का यह लगातार दूसरा अर्धशतक था। वहीं भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज विरेंद्र सहवाग (Virender sehwag) ने भी मैक्सवेल की जमकर तारीफ की है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मजेदार पोस्ट डालकर मैक्सवेल की पुरानी फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब (अभी पंजाब किंग्स) (PBKS) का भी जमकर मजाक उड़ाया।
Good to see Maxwell finally play to his potential in this IPL.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) April 18, 2021
Meanwhile Maxwell to his previous team owners.#RCBvKKR pic.twitter.com/StBnPIZrMg
बता दें कि, सहवाग ने अपने ट्वीट में हाल ही में आयी फिल्म 'लुडो' के एक गीत का वीडियो पोस्ट किया हैं। साथ ही अपने इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, "इस आईपीएल में मैक्सवेल को अपनी प्रतिभा के अनुसार खेलते देखकर अच्छा लग रहा है। आईपीएल में इस साल अपने प्रदर्शन के बाद मैक्सवेल अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी को शायद ये संदेश दे रहे होंगे।"
ऑरेंज कैप की दौड़ में मैक्सवेल
वहीं मैक्सवेल ने कल इस टूर्नामेंट में लगातार अपना दूसरा अर्धशतक लगाया। अब तक खेले तीन मैचों में वो 58.66 की औसत से 176 रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप की लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। इसके साथ ही दिल्ली के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इस समय इस लिस्ट में सबसे आगे हैं। उनके नाम आईपीएल के तीन मैचों में 62 की औसत से 186 रन हैं।
गौरतलब है कि, इस से पहले मैक्सवेल पंजाब की तरफ से खेलते थे और उन्होंने आईपीएल 2020 के 13 मैचों में सिर्फ 108 रन बनाए थे। आरसीबी ने उन्हें इस साल के ऑक्शन में 14.25 करोड़ खर्च करके टीम से जोड़ा था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS