IPL 2021: अबतक के सबसे महंगे खिलाड़ियों में ये खिलाड़ी शामिल, बुरी तरह रहे थे फ्लॉप

खेल। गुरुवार को चेन्नई में आईपीएल ऑक्शन 2021 ( IPL auction 2021) का आयोजन किया जा रहा है। इस सीजन में सबकी नजरें उस खिलाड़ी पर होंगी जिसके नाम पर सबसे ज्यादा बोली लगेगी। लेकिन आईपीएल (IPL) के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी हैं, भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh)।
जिन्हें 2015 के सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स (Delhi daredevils) ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि युवराज उस सीजन में बुरी तरफ फ्लॉप रहे थे। उन्होंने 14 मैचों में 118 के स्ट्राइक रेट पर 248 रन बनाये थे।
वहीं 2020 की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस (Pat Cummins) आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं। उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने 15.5 करोड़ में खरीदा था। यह कीमत धोनी और रोहित शर्मा से पचास लाख ज्यादा थी।
इससे पहले इंग्लैंड के बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को आईपीएल नीलामी 2017 में पुणे सुपरजायंट्स (Rising Pune Supergiant) ने 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। स्टोक्स वर्तमान में दुनिया के सबसे विस्फोटक ऑलराउंडर हैं। फिलहाल वह राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के साथ जुड़े हुए हैं।
दिल्ली डेयरडेविल्स (Delhi daredevils) के खरीदे जाने से पहले 2014 में युवराज सिंह को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 14 करोड़ में खरीदा था, लेकिन एक सीजन के बाद ही उन्हें रिलीज कर दिया गया। युवराज ने आरसीबी की तरफ से खेलते हुए 376 रन बनाए और पांच विकेट लिए। युवराज सिंह की तरह स्टोक्स भी आईपीएल नीलामी में दो बार सबसे महंगे बिके हैं। राजस्थान रॉयल्स ने स्टोक्स को आईपीएल नीलामी 2018 में 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।
युवराज के अलावा दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्हें 2014 की नीलामी में मोटी रकम मिली थी। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 12.5 करोड़ में खरीदा था। 2014 में कार्तिक ने 325 रन बनाए थे। तो वहीं जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे भारतीय तेज गेंदबाज हैं। साल 2018 राजस्थान रॉयल्स ने उनादकट को 11.5 करोड़ रुपए में खरीदा था।
साल 2011 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को कप्तान बनाया था, तब केकेआर ने रिकॉर्ड 11.4 करोड़ में उन्हें खरीदा था। गंभीर ने अपनी कप्तानी में साल 2012 और 2014 में केकेआर को आईपीएल खिताब दिलवाया था। केएल राहुल ने 2018 में 11 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदे जाने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब को निराश नहीं किया था। आईपीएल 2020 में राहुल 14 मैचों में 158.41 के स्ट्राइक रेट से 659 रन के साथ सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। वहीं दक्षिण अफ्रीका के ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2020 में फ्लॉप खिलाड़ियों में से एक थे। पिछले साल किंग्स इलेवन पंजाब के लिए मैक्सवेल ने 101.88 के खराब स्ट्राइक रेट से 13 मैचों में सिर्फ 108 रन बनाए। 10.75 करोड़ रुपये में बिकने वाले मैक्सवेल एक छक्का भी नहीं लगा पाए थे। जिसके बाद पंजाब किंग्स ने उन्हें रिलीज कर दिया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS