IPL के लिए मैदान में जमकर पसीना बहा रहे मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी, नेट प्रैक्टिस में अर्जुन तेंदुलकर आए नजर

खेल। आईपीएल का 14वां सीजन (IPL 14) 9 अप्रैल से शुरू होने वाला है। जिसके लिए इस सीजन में भाग लेने वाले खिलाड़ी बेहतर से बेहतर प्रदर्शन के लिए मैदान में जमकर पसीना बहा रहे हैं। इस बीच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाड़ियों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) हो रही है। जिसमें टीम के कई खिलाड़ी नेट पर पसीना बहाते हुए दिख रहे हैं। साथ ही इन तस्वीरों में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) भी मैदान पर नजर आ रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) पहली बार आईपीएल (IPL) में उतरेंगे। उन्हें मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा है।
वहीं नेट प्रैक्टिस (Net practice) के दौरान गेंदबाज जयंत यादव (Jayant Yadav), ऑल राउंडर अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) और बल्लेबाज अनमोलप्रीमत सिंह (Anmolpreet Singh) खेलते दिखाई दे रहे हैं। इन खिलाड़ियों पर भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व गेंदबाज और MI के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन (Director of cricket operations Mumbai Indians) जहीर खान (Zaheer Khan) पैनी नजर बनाए हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही जहीर खान के बगल में बैठे मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच रॉबिन सिंह भी नजर आ रहे हैं। लेकिन इस नेट प्रैक्टिस में जसप्रीत बुमराह नहीं दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही IPL 2021 शुरू होने से पहले सुनील गावस्कर ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि, "मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को हराना इतना आसान नहीं है। हमने मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को फॉर्म में आते देखा है।"
The H.U.S.T.L.E. is 🔛#OneFamily #MumbaiIndians #IPL2021 @ImZaheer @iamanmolpreet28 pic.twitter.com/lSBw58pg4c
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 30, 2021
फिलहाल, 9 अप्रैल से सीजन के आगाज के साथ ही पहला मैच पांच बार की विजेता टीम मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। इसके साथ ही मुंबई इंडियन्स चेन्नई में पांच, दिल्ली में चार, बेंगलुरु में तीन और कोलकाता में दो मैच खेलेगी। सभी मैच लीग स्टेज के तहत खेले जाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS