IPL 2022: गुजरात के खिलाफ खेलने उतरेंगे दिल्ली के धुरंदर, इस मैदान पर होगी भिड़ंत

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अब तक हुए सभी मुकाबले बड़े रोमांचकारी रहे। आईपीएल में आज 2 मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमे में दिन का पहला मैच मुंबई बनाम राजस्थान (MI vs RR) के बीच खेला जा रहा है । जबकि दूसरे मैच में गुजरात टाइटन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत होगी। गुजरात की कमान हार्दिक पंड्या के हाथों में है। जबकि दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत हैं।
#𝗠𝗮𝘁𝗰𝗵𝗣𝗿𝗲𝘃𝗶𝗲𝘄 Titan Miller shares his thoughts on our clash with Delhi Capitals!
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) April 2, 2022
Are you excited, #TitansFAM?🤩#SeasonOfFirsts #GTvDC #AavaDe pic.twitter.com/ERqB2LGG7C
1. कब खेला जाएगा गुजरात टाइटन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला?
गुजरात बनाम दिल्ली के बीच मैच आज यानी 2 अप्रैल को खेला जाएगा।
2. किस मैदान पर होगी गुजरात टाइटन्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर?
गुजरात टाइटन्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला एमसीए स्टेडियम पर खेला जाएगा।
3. कितने बजे शुरू होगा गुजरात और दिल्ली के बीच होने वाला मुकाबला?
गुजरात टाइटन्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा जबकि इससे आधे घंटे पहले टॉस हो जाएगा।
4. दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच होने वाले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
गुजरात बनाम दिल्ली के बीच होने वाले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग को हॉटस्टार पर देखा सकता है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, टिम सीफर्ट, मनदीप सिंह, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, ऋषभ पंत (कप्तान), रोवमैन पॉवेल,ललित यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव समेत मुस्तफिजुर रहमान।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, डेविड मिलर, विजय शंकर, राशिद खान, अभिनव मनोहर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), राहुल तेवतिया, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी समेत वरुण आरोन।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS