RCB vs MI: पहली जीत का स्वाद चखने उतरेगी मुंबई इंडियंस! जानें कब और कहां देखें मुकाबला

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आज 2 मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें दिन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (CSK vs SRH) के बीच खेला जा रहा है। जबकि दूसरे मुकाबले में आरसीबी और मुंबई इंडियंस (RCB vs MI) की भिड़ंत होगी। आरसीबी की कमान फाफ डू प्लेसिस के हाथों में है जबकि मुंबई इंडियंस की टीम को स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा संभालें। इस टूर्नामेंट में अगर मुंबई के प्रदर्शन की बात करें तो बेहद खराब रहा है। टीम ने अब तक अपने सभी मुकाबलों में हार का सामना किया है। उम्मीद है कि, आज के मुकाबले में रोहित की टीम टूर्नामेंट में वापसी करती हुई नजर आएगी। आइए जानें इस मुकाबले को कब और कहां देखा जा सकता है। बता दें कि, दिन के पहले मुकाबले यानी सीएसके बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। खबर लिखे जाने तक सीएसके का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 97 रन था।
The stage is set for our first game in Pune and it's going to be a blockbuster Saturday night! 🤩🥳
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) April 9, 2022
Ready for Match Day, 12th Man Army? 🙌🏻#PlayBold #WeAreChallengers #IPL2022 #Mission2022 #RCB #ನಮ್ಮRCB #RCBvMI pic.twitter.com/E29eRUiggx
1. कब होगा आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मैच?
आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाला मैच आज यानी 9 अप्रैल को खेला जाएगा।
2. किस मैदान पर होगी दोनों टीमों के बीच टक्कर?
एमसीए स्टेडियम पर खेला जाएगा आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला।
3. कितने बजे शुरू होगा यह मुकाबला?
आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस के बीच यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा जबकि इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा।
4. आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को हॉटस्टार पर देखा सकता है।
दोनों टीमों का स्क्वाड
आरसीबी: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, शाहबाज अहमद, अनुज रावत, आकाश दीप, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, जोश हेजलवुड, महिपाल लोमरोर, फिन एलन, कर्ण शर्मा, डेविड विली, लवनीथ सिसोदिया शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन बेहरेनडोर्फ, सुयश प्रभुदेसाई, चामा मिलिंद,अनीश्वर गौतम, समेत सिद्धार्थ कौल।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), अनमोलप्रीत सिंह, राहुल बुद्धि, रमनदीप सिंह, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, जोफ्रा आर्चर, मयंक मारकंडे, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, बासिल थंपी, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, टाइमल मिल्स, अरशद खान, डेनियल सैम्स, डेवाल्ड ब्रेविस, फैबियन एलन, कायरन पोलार्ड, संजय यादव, आर्यन जुयाल समेत ईशान किशन।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS