IPL 2022: केकेआर के खिलाफ खेलने उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स, इस मैदान पर होगी टक्कर

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में कल 2 मुकाबले खेले गए। जिसमें दिन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (CSK vs SRH) के बीच खेला गया। जबकि दूसरा आरसीबी और मुंबई इंडियंस (RCB vs MI) के बीच। दोनों ही मुकाबले बड़े रोमांचकारी रहे। पहले मैच में हैदराबाद ने सीएसके को हराया जबकि दूसरे मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को मात दी। हैदराबाद की तरफ से युवा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलवाई। इस दौरान उनके बल्ले से 50 गेंदों में 75 रन निकले। जिसमे 3 छक्के समेत 5 चौके भी शामिल हैं। आज यानी 10 अप्रैल को आईपीएल में 2 मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमे दिन का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स (DC vs KKR) के बीच होगा। जबकि दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स (RR vs LSG) की भिड़ंत होगी।
The stage is set for our DC Tigers to take on the Knights 💙💜
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 10, 2022
Tune in at 3:30 PM 🕞 for LIVE action 🔥#YehHaiNayiDilli | #IPL2022 | #KKRvDC | @octamarkets#TATAIPL | #IPL | #DelhiCapitals | #OctaRoarsForDC pic.twitter.com/82wFkGo8wR
1. कब होगा कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला?
कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जाने वाला मैच आज यानी 10 अप्रैल को खेला जाएगा।
2. किस स्टेडियम पर खेला जाएगा दोनों टीमों के बीच मैच?
ब्रेबौर्न स्टेडियम पर खेला जाएगा कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला।
3. कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?
कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा जबकि इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा।
4. कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग को हॉटस्टार पर देखा सकता है।
दोनों टीमों का स्क्वाड
दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, रोवमन पॉवेल, मंदीप सिंह, सरफराज खान, यश ढुल, शार्दुल ठाकुर, ललित यादव, रिपल पटेल, एनरिक नॉर्किया, अश्विन हेब्बर, टिम सेइफर्ट, केएस. भरत, मिचेल मार्श, अक्षर पटेल, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद, चेतन सकारिया, कुलदीप यादव, कमलेश नागरकोटी, विकी ओस्तवाल, प्रवीण दुबे।
कोलकाता नाईट राइडर्स: आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन, श्रेयस अय्यर, पैट कमिंस, नितीश राणा, शिवम मावी, रसिख डार, चमिका करुणारत्ने, बाबा इंद्रजीत, शेल्डन जैक्सन, अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, अशोक शर्मा, प्रथम सिंह, अभिजीत तोमर, सैम बिलिंग्स, एलेक्स हेल्स, रमेश कुमार, मोहम्मद नबी, अमन खान, उमेश यादव।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS