IPL 2022: पहली जीत की उम्मीद में मैदान पर उतरेगी मुंबई इंडियंस, इस मैदान पर होगी टक्कर

IPL 2022: पहली जीत की उम्मीद में मैदान पर उतरेगी मुंबई इंडियंस, इस मैदान पर होगी टक्कर
X
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आज यानी 16 अप्रैल को 2 मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें दिन का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स (MI vs LSG) के बीच होगा। जबकि दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी (DC vs RCB) की भिड़ंत होगी।

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आज यानी 16 अप्रैल को 2 मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें दिन का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स (MI vs LSG) के बीच होगा। जबकि दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी (DC vs RCB) की भिड़ंत होगी। बता दें कि, इस सीजन मुंबई की शुरुआत टूर्नामेंट में बेहद खराब रही है। टीम को अब तक हुए अपने सभी मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आज के मुकाबले में मुंबई शानदार प्रदर्शन करते हुए लीग में वापसी करना चाहेगी। गौरतलब है कि, कल यानी 15 अप्रैल को लीग का 25 वां मुकाबला हैदराबाद और केकेआर के बीच खेला गया। इस मुकाबले हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केकेआर को 7 विकेट से हरा दिया। यह हैदराबाद की लगातार टूर्नामेंट में तीसरी जीत है।

1. कब होगा मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला?

मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जाने वाला मुकाबला आज यानी 16 अप्रैल को खेला जाएगा।

2. किस स्टेडियम पर होगी दोनों टीमों के बीच टक्कर?

ब्रेबौर्न स्टेडियम पर होगी मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच टक्कर।

3. कितने बजे शुरू होगा मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच?

मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच यह मैच दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा जबकि इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा।

4. मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को हॉटस्टार पर देखा सकता है।

दोनों टीमों का स्क्वाड

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, डिवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, राहुल बुद्धि, अनमोलप्रीत सिंह, काइरन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, संजय यादव, टिम डेविड, फैबियन एलन, अरशद खान, जयदेव उनादकट, रिले मेरेडिथ, बेसिल थंपी, ईशान किशन, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर, टाइमल मिल्स, आर्यन जुयाल, स्पिनर- मयंक मार्कंडेय, मुरुगन अश्विन।

लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई, क्विंटन डिकॉक, मनीष पांडे, कृष्णप्पा गौतम, दुष्मंथा चमीरा, शाहबाज नदीम, जेसन होल्डर, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पंड्या, आवेश खान, अंकित राजपूत, मनन वोहरा, मोहसिन खान, आयुष बडोनी, काइल मायर्स, कर्ण शर्मा, एविन लुईस, मयंक यादव और बी साई सुदर्शन।

Tags

Next Story