MI vs CSK: पहली जीत की उम्मीद में मैदान पर उतरेगी मुंबई इंडियंस, जानें कब और कहां देखें मुकाबला

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आज यानी 21 अप्रैल को 1 मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस (MI vs CSK) के बीच टक्कर होगी। बता दें कि, इस सीजन रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस बिल्कुल भी लय में नजर नहीं आई। टीम ने अब तक टूर्नामेंट में हुए अपने सभी मुकाबलों में हार का सामना किया है। ऐसे ने आज मुंबई जीत का खाता खोलने के लिए सीएसके का सामना करेगी। कल यानी 20 अप्रैल को टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 10 विकेट के नुकसान पर 116 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में इस छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद अच्छी हुई। टीम ने सिर्फ 10.3 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर शानदार 9 विकेट से जीत दर्ज की।
चला चला पलटन...झाली #MIvCSK ची वेळ! 💙💥💛#OneFamily #DilKholKe #MumbaiIndians pic.twitter.com/hSdkQxjPwQ
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 21, 2022
1. कब होगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला?
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाला मैच आज यानी 21 अप्रैल को खेला जाएगा।
2. किस स्टेडियम पर होगा दोनों टीमों के बीच मुकाबला?
DY Patil Stadium पर होगी मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच टक्कर।
3. कितने बजे शुरू होगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला?
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच यह मैच शाम 7:30 बजे खेला जाएगा जबकि इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा।
4. मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को हॉटस्टार पर देखा सकता है।
दोनों टीमों का स्क्वाड
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, आर्यन जुयाल, स्पिनर- मयंक मार्कंडेय, डिवालड ब्रेविस, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, राहुल बुद्धि, अनमोलप्रीत सिंह, काइरन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, संजय यादव, टिम डेविड, फैबियन एलन, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर, टाइमल मिल्स, अरशद खान, जयदेव उनादकट, रिले मेरेडिथ, बेसिल थंपी, मुरुगन अश्विन।
चेन्नई सुपर किंग्स: रवींद्र जडेजा (कप्तान), एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, रॉबिन उथप्पा, डेवोन कॉन्वे, मोईन अली, ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, शिवम दुबे, दीपक चाहर, सिमरजीत सिंह, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सैंटनर, एडम मिल्ने, शुभांशु सेनापति, केएम आसिफ, तुषार देशपांडे, सी. हरि निशांत, राजवर्धन हंगरगेकर, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्षणा, मुकेश चौधरी, एन. जगदीशन, के. भगत वर्मा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS