IPL 2022: मुंबई इंडियंस को पहली जीत की दरकार, राजस्थान से होगी चैलेंजिंग भिड़ंत

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आज यानी 30 अप्रैल को 2 मैच खेले जाएंगे। जिसमें दिन का पहला मुकाबला गुजरात टाइटन्स बनाम आरसीबी (GT vs RCB) के बीच खेला जा रहा है। जबकि दूसरा मैच मुंबई और राजस्थान रॉयल्स (RR vs MI) के बीच खेला जाएगा। बता दें कि, इस सीजन मुंबई इंडियंस की टीम बिल्कुल भी लय में नजर नहीं आई। मुंबई ने अब तक इस आईपीएल में 8 मैच खेले हैं। जिसमे टीम को आठों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में आज मुंबई शानदार प्रदर्शन कर इस टूर्नामेंट में पहली जीत का खाता ज़रूर खोलना चाहेगी। अगर राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो, टीम ने अब तक लीग में 8 में से 6 मुकाबले जीते हैं और इसी के साथ अंक तालिका में 12 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है।
We return to a special venue #ForWarnie. 💗
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 30, 2022
More on #RRvMI and the night ahead. 📰👇
1. कब होगा राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला?
राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाला मुकाबला आज यानी 30 अप्रैल को खेला जाएगा।
2. किस मैदान पर होगी दोनों टीमों के बीच टक्कर?
DY Patil Stadium पर होगी राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच टक्कर।
3. कितने बजे शुरू होगा राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मैच?
राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच यह मैच दोपहर 7:30 बजे खेला जाएगा जबकि इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा।
4. राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
दोनों टीमों का स्क्वाड
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, जोस बटलर, रेसी वान डर डुसेन, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, अनुनय सिंह, केसी करियप्पा, नाथन कूल्टर नाइल, जिम्मी नीशम, डेरिल मिचेल, करुण नायर, ओबेड मकॉय, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, शुभम गढ़वाल, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, कुलदीप सेन, तेजस बरोका, शिमरॉन हेटमायर।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, डिवाल्ड ब्रेविस, ईशान किशन, आर्यन जुयाल, स्पिनर- मयंक मार्कंडेय, मुरुगन अश्विन, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, राहुल बुद्धि, अनमोलप्रीत सिंह, काइरन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, संजय यादव, टिम डेविड, फैबियन एलन, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर, टाइमल मिल्स, अरशद खान, जयदेव उनादकट, रिले मेरेडिथ, बेसिल थंपी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS